{"_id":"6939dd04ab4e02a9c80c3243","slug":"20000-cardholders-could-lose-their-eligibility-jhansi-news-c-11-jhs1019-697621-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 20 हजार कार्डधारकों की छिन सकती है पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 20 हजार कार्डधारकों की छिन सकती है पात्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आमदनी ज्यादा होने के बाद भी मुफ्त राशन लेने वाले जल्द ही अपात्र हो जाएंगे। जनपद में करीब 14 हजार कार्डधारक तीन लाख से ज्यादा आमदनी वाले व पांच हजार दो लाख से अधिक आय वाले पाए गए हैं। अभी इनका सत्यापन किया जा रहा है।
सरकार ने हाल में निर्देश दिए हैं कि जिन शहरी उपभोक्ताओं की सालाना आमदनी तीन लाख रुपये व ग्रामीण उपभोक्ताओं की आय दो लाख से ज्यादा है, उन्हें अपात्र घोषित किया जाए। 14759 ऐसे उपभोक्ता सामने आए, जिनकी सालाना आय तीन लाख से ज्यादा है। 5539 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनकी आय दो लाख से ज्यादा है। उन्हें सूचित किया गया है कि वे अपनी आमदनी का स्रोत बताएं। अगर इनकी आमदनी सीमा से अधिक पाई गई तो उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
पूर्ति विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संदेश भेजकर कहा है कि जल्द वे अपने दस्तावेज पेश करें। ऐसा न करने पर माना जाएगा कि उनकी आय पात्रता के दायरे में नहीं आती। पूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो अभी 13 लाख 69 हजार 540 लोगों को राशन बांटा जाता है।
विज्ञापन
यह करें उपभोक्ता : उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे जल्द अपनी आमदनी का खुलासा मय साक्ष्यों के कर दें ताकि इस प्रक्रिया में देरी न हो। उन्हें शपथपत्र भी तैयार कराना होगा। .....
अभी दो व तीन लाख से ज्यादा आमदनी वाले उपभोक्ताओं की सूची मुख्यालय से आई है। इसका सत्यापन करा रहे हैं। अगर उनकी आमदनी ज्यादा पाई गई तो उन्हें अपात्र किया जाएगा।
सौम्या अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी