फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 thousand reward announced on absconding son of history sheeter who attacked jailer in Jhansi

कहां है हिस्ट्रीशीटर का बेटा?: झांसी पुलिस ने रखा इतना इनाम, साथियों संग चल रहा फरार, जेलर पर किया था हमला

Mon, 23 Dec 2024 02:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में जेलर पर हमला करने वाले  फरार हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव के बेटे पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। इनामी अपने दोस्तों के साथ फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
20 thousand reward announced on absconding son of history sheeter who attacked jailer in Jhansi
हिस्ट्रीशीटर के फरार बेटे पर 20 हजार का इनाम घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेलर कस्तूरीलाल गुप्ता पर प्राणघातक हमले के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव के पुत्र अमित यादव पर भी पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अमित अपने दो साथियों के साथ फरार चल रहा है। वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका जबकि उसका भाई सुमित बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस तीनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


उधर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश कमलेश यादव को भी हमीरपुर जेल से झांसी लाकर उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ किए जाने की तैयारी है। 14 दिसंबर को ट्रेनिंग के लिए जाते समय डीआरएम ऑफिस के पास जेलर पर जानलेवा हमला हो गया था। लाठी-डंडों एवं सरिया से मारकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए। हमलावर पिस्टल लहराते हुए घटनास्थल से भाग निकले। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश कमलेश यादव के पुत्र अमित और सुमित समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नवाबाद एवं एसओजी पुलिस ने सुमित को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक अमित पुलिस के हाथ नहीं लग सका। अमित के साथ ही उसका दोस्त अशरफ पुत्र अजगर निवासी पुलिया नंबर नौ एवं अमर सिंह पुत्र नंदलाल भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को पिता कमलेश के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अब उसे भी वारंट बी के जरिये यहां लाने की तैयारी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक अमित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed