{"_id":"6255a71274d4e55ef7347e04","slug":"20-lakh-cheated-again-in-name-of-admission-in-mbbs-in-jhansi-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर फिर 20 लाख की ठगी, पुणे की युवती के पास दिल्ली से पहुंचा था फोन, ठग बोला था ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर फिर 20 लाख की ठगी, पुणे की युवती के पास दिल्ली से पहुंचा था फोन, ठग बोला था ये
Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही महाराष्ट्र के पुणे की युवती से फरवरी महीने में फर्जी प्रवेश पत्र थमाकर ठगी की गई है। युवती के पास दिल्ली से एक युवक का फोन आया था। युवक ने पूल कोटे से झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा दिया। फरवरी में मेडिकल कॉलेज बुलाकर उसे फर्जी प्रवेश पत्र थमा दिया गया।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली युवती से 20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। युवती को जालसाजी का अहसास होने पर उसके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही युवती से फरवरी महीने में फर्जी प्रवेश पत्र थमाकर ठगी की गई है। युवती के पास दिल्ली से एक युवक का फोन आया था। युवक ने पूल कोटे से झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा दिया। युवती उसके झांसे में आ गई। फरवरी में मेडिकल कॉलेज बुलाकर उसे फर्जी प्रवेश पत्र थमा दिया गया। साथ ही उससे 20 लाख रुपये भी ले लिए गए।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र की युवती से हुई ठगी कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि, पिछले कुछ सालों से कॉलेज बुलाकर छात्रों को ठगा जा रहा है। कर्मचारियों को लालच देकर जालसाज कमरा खुलवाते हैं। खुद अधिकारी बनकर छात्रों को विश्वास में लेते हैं। बाद में लाखों लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। पिछले कुछ मामलों में जालसाजों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक युवती से पांच लाख रुपये की जा चुकी है ठगी
किसी न किसी कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर बड़ा रैकेट काम कर रहा है। आशंका है कि इस रैकेट से कॉलेज का भी कोई न कोई सदस्य जुड़ा हुआ है। बीते मार्च के महीने में भी महाराष्ट्र की एक युवती से पूल कोटे के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई थी।