फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मतगणना की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मतगणना की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Sat, 11 May 2019 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
हर विधानसभा की चौदह टेबल पर होगी मतगणना
विज्ञापन


झांसी। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। विशिष्ट मंडी स्थल भोजला के नीलामी चबूतरे पर जिले की चारों विधानसभाओं की मतगणना अलग - अलग होगी। हर विधानसभा में चौदह टीमें मतगणना का काम करेंगी।
लोकसभा चुनाव की मतगणना भोजला मंडी में 23 मई को सुबह आठ बजे शुरू होगी। झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा झांसी नगर, बबीना और मऊरानीपुर की मतगणना होगी। इसके अलावा जालौन - गरौठा संसदीय क्षेत्र की विधानसभा गरौठा के मतों की गिनती भी भोजला में होगी। वोटों की गिनती मंडी के नीलामी चबूतरे पर होगी। प्रत्येक विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए चौदह - चौदह टेबल लगेंगी। प्रत्येक टीम में मतगणना सुपरवाइजर, गणना सहायक, माइक्रोआब्जर्वर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा। इसके अलावा एक टेबल सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बबीना विधानसभा में 2,20,313, झांसी नगर में 2,40,087 और मऊरानीपुर में 2,60,998 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मऊरानीपुर में लगेगा ज्यादा समय
झांसी। मऊरानीपुर विधानसभा के वोटों की गिनती में सर्वाधिक समय लगेगा। यहां सर्वाधिक 471 पोलिंग बूथ थे, जिससे यहां समय भी ज्यादा लगेगा। जबकि, बबीना के 385 पोलिंग बूथों के वोटों की गिनती पहले निपट जाएगी। इसके अलावा झांसी नगर के 417 और गरौठा के 421 बूथों पर पड़े वोट गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रमानुसार मिलेगा एजेंटों को स्थान
झांसी। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों को क्रमानुसार स्थान दिया जाएगा। पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था होगी। दूसरी पंक्ति में पंजीकृत दलों के एजेंट बैठेंगे। जबकि, तीसरी पंक्ति में निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था होगी।


एमपी की सीमाओं पर चौकसी
झांसी। झांसी से सटे मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों में 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए एमपी से सटीं जिले की सीमाओं की विशेष चौकसी की जाएगी। प्रभारी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि 12 मई से 48 घंटे पहले यानी 10 मई की शाम छह बजे से मध्य प्रदेश की सीमा से लगे मार्गों पर बैरियर सक्रिय हो गए हैं। सघन गश्त होगी। आने जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। एंबुलेंस की भी जांच होगी। अवैध शराब, हथियार, विस्फोटक सामग्री आदि की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed