{"_id":"5c929cdfbdec2214516f495c","slug":"191553112287-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलेगा, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलेगा, टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलेगा, टीमें गठित
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के मकसद से टीम गठित कर दी हैं। अब पालिका कर्मचारी ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचेंगे। इस दौरान दुकान पर पॉलिथीन पाए जाने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
शासन ने सभी प्रकार की पॉलिथीन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी बाजारों से पॉलिथीन चलन से बाहर नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा इनका प्रयोग सब्जी और फल बेचने वाले दुकानदार कर रहे हैं। होली आते ही पॉलिथीन का बेखौफ इस्तेमाल हो रहा है। मिठाई दुकानदार से लेकर मावा की दुकानों पर पॉलिथीन में खाद्य सामग्री धड़ल्ले से दी जा रही है। मावा, दही व दूध की दुकानों से लोगों को पॉलिथीन में सामान ले जाते हुए देखा जा सकता है। यही कारण है कि सड़कों व कूड़ाघरों पर पॉलिथीन के ढेर लगे हैं।
अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने इसके ममद्देनजर टीमें गठित कर दी हैं। उनका कहना है कि पालिका कर्मी दुकानों पर ग्राहक बनकर जाएंगे। यदि दुकान पर पॉलिथीन पाई जाती है तो उसे जब्त करते हुए उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान पशुओं पर देखा जा रहा है। खाद्य सामग्री लगी पॉलिथीन जानवर तुरंत चट कर जाते हैं। इसके बाद वह पॉलिथीन जानवरों के लिए मौत का कारण बनती है। उन्होंने नागरिकों से पॉलिथीन पर अंकुश लगाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अब दुकानों पर सीधे न जगह पालिका कर्मी ग्राहक बनकर पहुंचेंगे।