फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आठ को आएंगे जीएम-Lalitpur

आठ को आएंगे जीएम-Lalitpur

Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
आठ को आएंगे जीएम-Lalitpur
आठ को आएंगे जीएम
विज्ञापन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी आठ मार्च को झांसी आएंगे। वह जीएम स्पेशल ट्रेन से झांसी से महोबा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को डीआरएम एके मिश्रा ने झांसी- महोबा सेक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन से तैयारियों का जायजा लिया।

डबरा स्टेशन पर खड़ी हो सकेंगी 24 डिब्बों की ट्रेन
झांसी। डबरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का विस्तार कर दिया गया है। अब 24 डिब्बों की ट्रेनेें डबरा स्टेशन पर खड़ी हो सकेंगी। छह मार्च को प्लेटफार्म एक के विस्तारीकरण कार्य का केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इंटरसिटी का संचालन शुरू करने की मांग
झांसी। समाजवादी पार्टी की बैठक में झांसी लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। बैठक में सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि रेल प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर इटरसिटी को 31 मार्च तक के लिए निरस्त कर रखा है। जबकि अभी मौसम साफ हो चुका है। इंटरसिटी के न चलने से यात्री बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर से लाखों की चोरी
झांसी। रक्सा में रहने वाले सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के घर से बदमाश लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए।
रक्सा थाने में दी तहरीर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी वीर सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने प्रेमनगर क्षेत्र में एक मकान खरीदा है, जिसके लिए घर में 3.75 लाख रुपये रखे थे। रात में उनके घर में बदमाश घुस आए और उक्त नकदी के साथ ही अलमारी में रखे जेवरात भी चोरी कर ले गए।


दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप
झांसी। एक युवती ने दुकानदार पर छेड़छाड़ और झूठे मुकदमे में फंसाने का धमकी देने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को डीआईजी को दिए ज्ञापन में बैंकर कालोनी निवासी एक लड़की ने बताया कि दस जनवरी से उसने मानिक चौक स्थित एक साड़ी की दुकान में काम शुरू किया था। लेकिन दुकान मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और नौकरी छोड़ने पर चोरी के मामले में झूठा फंसाने की धमकी देने लगा। इस मौके पर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन, मोहम्मद जाकिर कुरैशी, अब्दुल रहमान मौजूद थे।


10 उपनिरीक्षक इधर से उधर
झांसी। एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर 10 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से अलग- अलग थानों में तैनात कर दिया गया है। इसमें पुरुषोत्तम नारायण तिवारी को सदर बाजार, राधा विनोद को बरुआसागर, कृष्ण कुमार सिंह को मऊरानीपुर, रावेंद्र कुमार को लहचूरा, दिनेश कुमार तोमर को रक्सा, रामदास यादव को कटेरा, युधिष्ठिर सिंह को लहचूरा, सोनपाल को गरौठा, अखिलेश कुमार सिंह को गुरसराय, मोहन चंद्र यादव को ककरबई, मोहन चंद्र को गुरसराय थाने भेजा गया है। साथ ही जहीर अहमद को डायल 100, योगेंद्र प्रताप सिंह को टोड़ीफतेहपुर थाने से सकरार, आलोक सिंह यादव को मऊरानीपुर से नवाबाद और अजीत सक्सेना को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed