फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ‘लक्ष्मी’ की बरसात, महानगर होगा ‘खास’

‘लक्ष्मी’ की बरसात, महानगर होगा ‘खास’

Wed, 27 Feb 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
‘लक्ष्मी’ की बरसात, महानगर होगा ‘खास’
‘लक्ष्मी’ की बरसात, महानगर होगा ‘खास’
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पारित कर दिया गया है। बजट में दो अरब 37 करोड़ रुपये से अधिक आय और दो अरब 30 करोड़ रुपये से अधिक व्यय का प्रावधान किया गया है। बजट में सर्वाधिक जोर सड़कों के रखरखाव पर दिया गया है और सड़कों के निर्माण, मरम्मत, नाली निर्माण और रखरखाव पर 49.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह, पार्क और उद्यान के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बजट में पहली बार गृहकर से नगर निगम को 12 करोड़ रुपये की आय होगी। पिछले वित्त वर्ष में गृहकर से आय 6.58 करोड़ रुपये थी, जबकि अगले वित्त वर्ष से 18.89 करोड़ आमदनी होगी। राज्य वित्त आयोग निधि के अलावा वेतन, पेंशन एवं विकास कार्य के लिए 12.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत चार करोड़ रुपये रखे गए हैं, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2.50 करोड़ रुपये और कान्हा गोशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत नगर निगम में दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बजट में डीजल, पेट्रोल और मोबिल ऑयल पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह बिजली सामग्री खरीद पर चार करोड़ रुपये, बिजली के नए खंभे, हाईमास्ट लाइट, पार्कों में लाइट और हाईटेंशन लाइट शिफ्टिंग में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। छुट्टा जानवरों को पकड़ने पर 15 लाख और कुत्तों की नसबंदी पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क/ उद्यान निर्माण व उनको सुंदर बनाने पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पार्कों के रखरखाव पर मजदूरी में 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण, वार्षिक मरम्मत, रखरखाव, नाली निर्माण व रखरखाव पर 49.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे, श्मशान घाट, कब्रिस्तान निर्माण व मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपये, कचरा प्रबंधन में दो करोड़ रुपये, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर 4.5 करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, उपसभापति अनिल सोनी, महेश गौतम, विकास खत्री, जुगल किशोर, अरविंद बबलू, प्रदीप नगरिया, इंदू वर्मा, किशोरी प्रसाद रायकवार, लखन कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान पर हमले की बधाई दी
बैठक शुरू होते ही नगर आयुक्त ने सभी को हिंदुस्तानी फौज द्वारा पाकिस्तान में आतंकी कैंप पर किए हमले पर बधाई दी। सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
मार्च में राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
मार्च के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति नगर निगम को सम्मानित करेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि अभी पूरा कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed