फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदहाल स्थिति में है गुलाम गौस खां पार्क-City

बदहाल स्थिति में है गुलाम गौस खां पार्क-City

Fri, 07 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बदहाल स्थिति में है गुलाम गौस खां पार्क-City
बदहाल स्थिति में है गुलाम गौस खां पार्क
विज्ञापन

- लोगों ने कूड़ा डालना शुरू किया
- गंदगी, कीड़े-मकौड़ों का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बाहर दतिया गेट के अलीगोल में स्थित गुलाम गौस खां पार्क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। नगर निगम की अनदेखी के चलते स्थानीय लोगों ने यहां पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। पार्क में जगह-जगह बरसाती हरियाली उग आई है जिसमें कीड़े-मकोडे़ पैदा हो गए हैं। जिससे पार्क में आने वाले और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महारानी लक्ष्मीबाई के मुख्य तोपची गुलाम गौस खां के नाम पर अलीगोल स्थित खंती पर पार्क का निर्माण कराया गया था। पार्क की जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण, बाउंड्री के चारों ओर एपेक्स की सड़क का निर्माण, पार्क के अंदर धूमने के लिए फुटपाथ, पंप हाउस आदि का निर्माण कराया गया था। पार्क में आने जाने के लिए दो गेटों को बनाया गया था। पार्क का निर्माण कराने उपरांत कुछ स्थानीय लोगों ने न्यायालय के आदेश पर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था। जो की आज भी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

नगर निगम के द्वारा पार्क की देखरेख और साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पार्क बदहाल स्थिति में हो गया है। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पार्क के चारों ओर बरसाती हरियाली ऊग गई है जिसमें लोग अपने जानवर चराने के लिए आने लगे हैं। पार्क में ही कुछ लोग गोबर डालने लगे हैं। पार्क के अंदर लोगों ने कूड़ा फेंकना भी शुरू कर दिया है जिससें इलाके में बदबू फैलने लगी है। स्थानीय लोगों को बीमारी का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मेहनत करके पार्क के निर्माण का प्रस्ताव पास कराया था। आज फिर से पार्क बदहाल स्थिति में आ गया है। अधिकारियों को कई बार पार्क की स्थिति से अवगत कराया गया है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अखलाक मकरानी, पूर्व पार्षद

पार्क में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है, जहरीले कीडे़ मकोड़ों ने डेरा डाल रखा है। साफ-सफाई के लिए कई बार लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं। तहसील दिवस में भी अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
अजीता मकरानी, स्थानीय पार्षद

यह पार्क हमेशा से ही नगर निगम की अनदेखी का शिकार रहा है। अनदेखी के चलते पार्क बदहाल स्थिति में हो गया है। लोगों ने पार्क में ही कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। जिसमें मच्छर पैदा हो गये हैं।

अशोक कुशवाहा, स्थानीय नागरिक

पार्क बनने से पहले यहां पर शहर भर का कूड़ा फेेंका जाता था। लेकिन पार्क का निर्माण कराया गया था तब काफी अच्छा लगने लगा था। आज फिर से पार्क में कचरा फेंका जाने लगा है। जिसमें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जितेंद्र राजपूत, स्थानीय नागरिक

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आदेश आते ही निर्माण पूरा कराया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed