फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सर्द हवाओं से कंपकंपी, रातें और ठंडी हो सकतीं-City

सर्द हवाओं से कंपकंपी, रातें और ठंडी हो सकतीं-City

Sat, 23 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं से कंपकंपी, रातें और ठंडी हो सकतीं-City
टैग- मौसम का मिजाज
विज्ञापन

सर्द हवाओं से कंपकंपी, रातें और ठंडी हो सकतीं
- दिनभर बादल और सूरज के बीच चलती रही लुकाछुपी
- मौसम विभाग का न्यूनतम पारा और गिरने का पूर्वानुमान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में शनिवार को बादल और सूरज के बीच लुकाछुपी चलती रही। ठंडी हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद लोगों को ठंड लगती रही। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आगे के दिनों में रातें और ठंडी होने की संभावना है।

बीते एक सप्ताह से हर दिन मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है। किसी दिन चटक धूप निकल आ रही है, तो किसी दिन बदली छा रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को चटक धूप से लोगों को जहां गर्म कपड़े पहनने पर पसीने छूट रहे थे। शनिवार को ठीक इसके उलट स्थिति रही। सुबह से बदली छाई रहने और ठंडी हवाएं चलने से दिनभर सिहरन रही। गर्म कपड़े पहने होने के बाद लोगों की कंपकंपी छूटती रही। हवाओं की गति भी पांच किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रही। आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान और गिरने से रात में ठंडक बढ़ सकती है। हवाओं की गति भी तेज हो सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहते से दिन में थोड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed