फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मल्लखंभ में दिशा, प्राची और गोविंद जीते

मल्लखंभ में दिशा, प्राची और गोविंद जीते

Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
मल्लखंभ में दिशा, प्राची और गोविंद जीते
मल्लखंभ में दिशा, प्राची और गोविंद जीते
विज्ञापन

झांसी।
जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अमर उजाला प्रायोजित झांसी ओलंपिक खेलकूद की मल्लखंभ प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में मल्लखंभ की प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने पिरामिड, यूरासन, त्रिकोणासन सहित कई रोचक आसान प्रस्तुत किए। बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने हाथ दिखाए।
रोप मल्लखंभ के जूनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल की दिशा कुशवाहा ने पहला, सरस्वती शिशु मंदिर की रिया साहू ने दूसरा, सीनियर वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्राची राजे ने पहला और काजल साहू ने दूसरा, पोल मल्लखंभ में बालकों के जूनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल की गुरुदत्त रिछारिया ने पहला, गोविंद रिछारिया ने दूसरा, सीनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के अभिषेक आर्या ने पहला, सौरभ राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल के जूनियर बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना ने आर्यन पब्लिक स्कूल को 5 - 0 से हराया। सीनियर वर्ग में सेंट स्टीफन स्कूल ने क्राइस्ट द किंग कालेज को 5 - 0 से हराया। बैडमिंटन के बालक वर्ग में अंडर 10 में हरकीरत सिंह चावला ने वरुण पांडेय को, अंडर 13 में राघव शुक्ला ने इखलाख को, अंडर 15 में वेदांत सेठ ने विश्वास मल्होत्रा को हराया। बालिका वर्ग में यशवी ने असिन राय को, अंडर 13 में अनन्या गर्ग ने रिया मल्होत्रा को हराया।
विज्ञापन

इधर हीरोज ग्राउंड में क्रिकेट की सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में एल्पाइन स्कूल ने एमपीएस को, सेंट जेवियर स्कूल बबीना ने न्यू एरा पब्लिक स्कूल, शीयरवुड कालेज ए ने एमपीएस बी को, माउंट लिट्रा जी स्कूल बी ने शीयरवुड कालेज ए को हराया। निर्णायकों में कामनी कुशवाहा, रोहित गुप्ता, मंगल सिंह, निजामउद्दीन, मोहम्मद परवेज, शैलेंद्र कुमार, दिनेश रजक, संघ सचिव कपिल गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय खेल है फुटबाल
फुटबाल अंतर्राष्ट्रीय खेल है। फुटबाल में शानदार कैरियर बनाया जा सकता है। इसके लिए कड़ी मेहनत और शारीरिक फिटनेस बनाए रखना जरूरी है। रोज दो से तीन घंटे अभ्यास करता हूं।

आशुतोष तिवारी छात्र सेंट स्टीफन स्कूल
हमेशा ताकत रहती है खेलने से
फुटबाल खेलने से हमेशा ताकत बनी रहती है। पूरा परिवार फुटबाल खेलने के लिए प्रोत्साहन करता है। यह खेल हमेशा ही अच्छा लगता रहा है।
अरशद छात्र क्राइस्ट द किंग कालेज
माराडोना और पेले आदर्श हैं
फुटबाल में कई बडे़ खिलाड़ी है, जिन्होंने दुनिया में काफी नाम कमाया है। माराडोना, पेले आदर्श फुटबालर है। हमारे देश में भी कई नामी फुटबालर रहे है। इन्हीं की तरह नाम कमाना है खेल में।
पीयूष सिंह छात्र शीयरवुड कालेज
शरीर को फिट करता है खेल
खेलों में हिस्सा लेना जरूरी है। यह शरीर को ताजगी प्रदान करता है। रोज दो से चार घंटे फुटबाल और अन्य खेलों को खेलता हूं। आगे भी यह जारी रहेगा।
अभय छात्र आर्मी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed