फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   उम्मीद: अबकी बार गेहूं की बंपर पैदावार

उम्मीद: अबकी बार गेहूं की बंपर पैदावार

Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
उम्मीद: अबकी बार गेहूं की बंपर पैदावार
उम्मीद: अबकी बार गेहूं की बंपर पैदावार
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड में गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए फसल में कम से कम तीन बार सिंचाई करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन पिछले दिनों हुई बरसात से न केवल पानी की पूर्ति हो गई, बल्कि गेहूं का दाना मजबूत और पौष्टिक होने के आसार हैं। यदि अब कोई दैवीय आपदा नहीं आई या बरसात नहीं हुई तो किसान मालामाल हो जाएंगे।
जिले में रबी सीजन वर्ष 2017-18 में गेहूं की बुवाई 1.38 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में हुई है। इसी तरह, राई और सरसों 12 हजार से अधिक हेक्टेयर, चना 74 हजार से अधिक, मटर 70 हजार से अधिक, मसूर 17 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में बोई गई है। चूंकि, मानसून अच्छा रहने की भविष्यवाणी की गई थी, इसलिए किसानों ने दिल खोलकर बुवाई की थी। फसल पकने के नजदीक आ गई है और अब तक मानसून ने भी अच्छी मेहरबानी दिखाई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बरसात ने किसानों की उम्मीदों को और पंख लगा दिए हैं। बरसात से गेहूं की फसल का बहुत फायदा हुआ है। क्योंकि, जो किसान किन्हीं कारणों से फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे, उनकी सिंचाई मुफ्त में हो गई और हजारों रुपये का डीजल खर्च बच गया। सिंचाई भी संतुलित हुई अधिक तेज हवाएं नहीं चलीं, अन्यथा फसल गिरने की उम्मीद थी। गेहूं के अलावा अन्य फसलों को भी पानी से फायदा हुआ है, केवल मसूर की वह फसल जिसमें फूल लग रहा था, उसका फूल जरूर झड़ गया। चूंकि, जिले में मसूर की पैदावार बहुत कम होती है, इसलिए इसका नुकसान अधिक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed