{"_id":"5c439664bdec2273ab606222","slug":"181547933284-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में होगी नकल विहीन परीक्षा, विशेष सचल दस्तों का होगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में होगी नकल विहीन परीक्षा, विशेष सचल दस्तों का होगा गठन
Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
उत्तर प्रदेश के मदरसा शिक्षण संस्थानों की परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष सचल दस्तों का गठन होगा। इन परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए लिखित रूप से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
11 फरवरी से मदरसों की मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल व कामिल की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। जिले में 1137 परीक्षार्थी में भाग लेंगे। परीक्षा के लिए अलीगोल स्थित हाजी शाकिर इस्लामियां निस्वां कालेज व ईसाई टोला स्थित बाल भारती इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित प्रताप ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है व हर केंद्र पर सचल दल की नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया की परीक्षा की निगरानी की लिए पांच सचल दल दस्तों को नियुक्त किया जाएगा। किसी भी केेंद्र पर नकल कराए जाने पर अध्यापकों के अलावा संचालकों पर भी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।