फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रेनों का बदलेगा समय-City

ट्रेनों का बदलेगा समय-City

Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों का बदलेगा समय-City

विज्ञापन
आज से 40 ट्रेनों के समय में होगा आंशिक बदलाव
झांसी। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 40 ट्रेनों के समय में आज 15 अगस्त से बदलाव हो जाएगा। इनमें अधिकांश ट्रेनों का ठहराव समय 12 से घटाकर 10 मिनट कर दिया गया है। वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी आठ मिनट की जगह पांच मिनट रुकेगी।

इस परिवर्तन में नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव समय घटाकर पांच मिनट कर दिया गया है। अभी यह ट्रेन आठ मिनट रुकती थी। इसी तरह झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे की जगह 6.15 बजे रवाना होगी। कानपुर की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस पंद्रह मिनट की जगह पांच मिनट खड़ी होगी। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दस मिनट रुकेगी। झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस रात 9.0 बजे की जगह रात 9.05 बजे जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed