फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अग्रवाल सामूहिक विवाह-City

अग्रवाल सामूहिक विवाह-City

Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल सामूहिक विवाह-City
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
झांसी। अग्रसेन मैरिज ब्यूरो द्वारा शनिवार को गुसाईंपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। सभी जोड़ों को गृहस्थी के उपहार दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच अनिल अग्रवाल, रमेश चंद्र सर्राफ, किशन लाल मोदी, मुन्नालाल ठेकेदार, महेश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार टकसारी, दीनदयाल चौधरी, नरेश गोयल, मुकेश, संजय हुडैंत, राजेंद्र नजा , दीपक मित्तल, शंकरलाल मोदी और श्याम नजा से महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पूजन अर्चन कर किया। नव दंपति को समाज की ओर से सोने का मंगलसूत्र, नाक की कील, पायल, बिछिया, अलमारी, पलंग समेत 141 उपहार दिए गए। इस मौके पर राजेश, विनोद, राजकुमार, रमेश, रमाकांत, अशोक, भगवानदास मौजूद रहे। संचालन सतीश, राजू बजरंगी और देवेंद्र पंसारी ने किया। आभार संजय होजरी और संजय शाजापुर ने किया।

उधर, संकल्प बंधन सर्वजातीय कल्याण समिति द्वारा हरी प्रेम वाटिका में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसमें चार जोडे़ विवाह सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को गृह उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर हामिद बाबा, छोटू कुरैशी, दीवान सिंह, महेश कुशवाहा, मोहम्मद कलाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed