फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे: निजामुद्दीन तक जा रही छतीसगढ़ एक्सप्रेस,,,-City

रेलवे: निजामुद्दीन तक जा रही छतीसगढ़ एक्सप्रेस,,,-City

Fri, 20 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
रेलवे: निजामुद्दीन तक जा रही छतीसगढ़ एक्सप्रेस,,,-City
निजामुद्दीन तक जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
विज्ञापन

- अमृतसर यार्ड में चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग का काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमृतसर रेलवे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 19 जुलाई से निरस्त छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का संचालन निजामुद्दीन कर दिया गया है। यह ट्रेन 29 जुलाई तक बिलासपुर से निजामुद्दीन तक चलती रहेगी।
रेलवे बोर्ड ने अमृतसर में नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 18237 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 19 से 29 जुलाई और 18238 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 21 से 31 जुलाई तक निरस्त कर दिया था। मगर, छत्तीसगढ़ जाने के लिए कोई दूसरी ट्रेन का विकल्प न होने के कारण इस ट्रेन का निरस्त्रीकरण खत्म कर दिया गया है। इस ट्रेन को उक्त अवधि में बिलासपुर से अमृतसर की जगह बिलासपुर से निजामुद्दीन के बीच चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस अमृतसर एक्सप्रेस 24 से 30 जुलाई, 11058 अमृतसर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस 26 से एक अगस्त, 12422 अमृतसर नांदेड एक्सप्रेस 23 से 30 जुलाई, 01708 अटारी जबलपुर एक्सप्रेस 22 से 29 जुलाई, 01707 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस 21 जुलाई से 28 जुलाई और 12421 नांदेड अमृतसर एक्सप्रेस 25 से एक अगस्त तक निरस्तीकरण जारी रहेगा। साथ ही 18215 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 जुलाई से 25 जुलाई अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जालंधर कैंट, मुकेरियां, पठानकोट और 18216 जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस 20 जुलाई से 27 जुलाई के बीच अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर जालंधर, मुकेरिया और पठानकोट एक्सप्रेस के रास्ते चलना शुरू हो गई है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed