{"_id":"5b50aca04f1c1b6f548b57f3","slug":"181532013728-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की चपेट में रहा झांसी-ग्वालियर राजमार्ग-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की चपेट में रहा झांसी-ग्वालियर राजमार्ग-City
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
...........
जल्दी के चक्कर में गलती, ग्वालियर रोड जाम
रेलवे क्रॉसिंग पर आधा घंटे लगी रहीं वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
ग्वालियर रोड चौकी में आराम फरमाते रही पुलिस, यातायात सुचारु नहीं कराया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुलते ही जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन गलत दिशा से निकलने लगे और एक दूसरे के सामने आ गए। नतीजा, मार्ग जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे जूझकर लोगों को निकलना पड़ा। क्रॉसिंग के पास ही ग्वालियर रोड पुलिस चौकी है। लेकिन, यहां तैनात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने की जगह आराम फरमाते नजर आए।
बृहस्पतिवार की शाम झांसी-कानपुर ट्रैक पर मालगाड़ी निकलने के दौरान झांसी-ग्वालियर रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद हो गया था। गेट बंद होते ही उसके दोनों तरफ आमने-सामने काफी संख्या में वाहन खड़े हो गए। ट्रेन के गुजरते ही जैसे क्रॉसिंग का गेट खुला तो जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालक गलत दिशा में घुसकर निकलने लगे, इससे दोनों ओर के वाहन चालक आमने-सामने आ गए। पीछे वाहनों की लंबी कतार होने के कारण कोई चाहकर भी पीछे हटकर दूसरे को रास्ता नहीं दे सकता था। ऐसे में लोग एक-दूसरे से जूझते हुए वहां से निकलने लगे। दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारों को छटने में आधे घंटे से भी अधिक का समय लग गया। इसी दौरान रिमझिम बारिश होने के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई।
एक ओर लोग जाम के झाम से जूझ रहे थे, वहीं व्यवस्था बनाने के जिम्मेदार आंख मूंदकर आराम कर रहे थे। क्रॉसिंग के पास स्थित ग्वालियर रोड पुलिस चौकी के सामने भी वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। लेकिन, यहां मौजूद पुलिस वाले एक बार भी यातायात सुचारु बनाने के लिए नहीं निकले। यातायात पुलिस ने क्रॉसिंग पर दो होमगार्ड भी तैनात किए हैं, लेकिन वह भी जाम के समय नजर नहीं आए।
विज्ञापन
मांगा जाएगा जवाब
अपराध नियंत्रण के साथ ट्रैफिक व्यवस्थाएं दुरुस्त करना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। ग्वालियर रोड चौकी पुलिस ने अगर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है तो यह गलत है। उनसे जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही हिदायत दी जाएगी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न करें।
जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ सिटी