{"_id":"59c53a714f1c1b7d688b606c","slug":"181506097777-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुकाम, खांसी के 30 फीसदी मरीज बढ़े-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुकाम, खांसी के 30 फीसदी मरीज बढ़े-City
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
जुकाम और खांसी के 30 फीसदी मरीज बढ़े
- बारिश के चलते फैल रहीं बीमारियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। इन दिनों जुकाम, खांसी का लोग शिकार हो रहे हैं। इसका कारण बारिश के मौसम में बैक्टीरिया का तेजी से पनपना है।
झांसी में बुधवार से लगातार बरसात हो रही है। बारिश से भले ही लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली हो लेकिन बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। अचानक से जुकाम, खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि जुकाम और खांसी के मरीजों में तीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सलाह दी कि घर में कोई भी व्यक्ति सर्दी, जुकाम का शिकार हो तो उससे दूरी बनाकर रखें। मरीज की इस्तेमाल हुई वस्तुओं को न छूएं। हो सके तो मरीज को मास्क पहनाएं। उन्होंने कहा कि बारिश के सीजन में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसी कारण सर्दी, जुकाम फैल रहा है।