फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   18 kilometer long canal will connect Baruasagar lake

Jhansi News: बरुआसागर झील को जोड़ेगी 18 किलोमीटर लंबी कैनाल

Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
18 kilometer long canal will connect Baruasagar lake
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के जरिये बरुआसागर झील को जोड़ने के लिए झांसी में 18 किलोमीटर लंबी कैनाल बनेगी। यह कैनाल मऊरानीपुर के आठ गांव समेत घुघुवा से रास्ते होते हुए यहां तक पहुंचेगी। यह रास्ता तय कर लिया गया है। इसे बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक, आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद इसका काम भी आरंभ हो जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिये दोनों नदियों को लिंक कैनाल के जरिये आपस में जोड़ा जाएगा। पन्ना (मध्य प्रदेश) के दौधन में बांध का निर्माण होना है। बांध से 220 किमी लंबी कैनाल पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर के रास्ते झांसी में बरुआसागर झील तक आएगी। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक, झांसी के अंदर 18 किलोमीटर लंबी कैनाल बिछाई जाएगी। इसके जरिये बरुआसागर झील में लिंक परियोजना के जरिये पानी भेजा जाएगा। ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना लिमिटेड की अगली बैठक में इसे पेश किया जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद यह काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ बरुआसागर झील में भरी गाद को बाहर निकाला (डिसिल्टिंग कराना) जाएगा। यह काम भी जल्द आरंभ होना है। आगामी बोर्ड की बैठक में इसका भी विस्तृत प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मुख्य अभियंता देवेश शुक्ला ने इसी वित्तीय वर्ष में इसका काम आरंभ होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
1700 एमसीएम मिलेगा पानी
इस लिंक परियोजना के जरिए उप्र को 1700 एमसीएम पानी मिलेगा। इसमें से 950 एमसीएम पानी मानसून सत्र में एवं 750 एमसीएम पानी गैर मानसून सत्र में दिया जाएगा। इससे बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर के 2.51 लाख हेक्टेअर क्षेत्र की सिंचाई एवं 67 एमसीएम पेयजल भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed