फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   वोट तो ले लिया, पानी का इंतजाम नहीं हुआ

वोट तो ले लिया, पानी का इंतजाम नहीं हुआ

Sun, 14 Apr 2019 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
वोट तो ले लिया, पानी का इंतजाम नहीं हुआ
वोट तो ले लिया, पानी का इंतजाम नहीं हुआ
विज्ञापन

झांसी। नेताओं ने चुनाव में वादे कर वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन जब समस्या दूर करने की बात आई तो पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। यही ही हाल महेंद्रपुरी कॉलोनी का है। यहां के वाशिंदों ने पिछले चुनावों में बढ़ी आस के साथ वोट दिया था कि उनकी पानी की समस्या दूर हो होगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी नेता जी फिर से वोट मांगने पहुंचने लगे हैं, जो फिर से पानी की समस्या दूर करने का वादा कर रहे हैं।
ग्वालियर रोड स्थित वार्ड नंबर 33 में आने वाली महेंद्रपुरी कॉलोनी में डेढ़ सौ अधिक मकान हैं। यहां हर साल गर्मी के दिनों में यहां पानी की किल्लत हो जाती है। इस साल अप्रैल में ही पानी साथ छोड़ने लगा। पिछले चुनावों में वोट मांगने पहुंचे नेताओं ने जीतने के बाद पानी का संकट खत्म होने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका। वोट मांगने के दौरान नेताओं ने वादा किया था कि जीतने के बाद पानी की पाइन लाइन डलवाने का काम किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने बताया कि यहां के रास्ते छोटे होने के कारण टैंकर घरों तक पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में छोटा टैंकर ही घरों तक पहुंचता है। जल संस्थान में छोटा टैंकर दो से तीन हैं, जो यहां के इलाके में दिन भर में एक या दो चक्कर लगाता है। ऐसे मेें सभी को पानी मिलना मुश्किल भरा हो जाता है। पानी की समस्या को दूर कराने के लिए कई बार लोग जनप्रतिनिधियों से भी मिले, लेकिन कोई भी समस्या दूर कराने आगे खड़ा नहीं हुआ। अब फिर से मतदान आने के साथ ही नेता कॉलोनी में आकर वोट मांगने लगे हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही मंगाने पड़ते हैं टैंकर
मई व जून आते ही यहां पानी के हालात और भी बदतर हो जाएंगे। ऐसे में लोेगोें को खुद ही टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ेगा, लेकिन कई घर ऐेसे भी हैं जो प्राइवेट टैंकर मंगाने में सक्षम नहीं है। उनको पानी के लिए और भी परेशान होना पड़ेगा। पूरे इलाके में एक ही हैंडपंप लगा हुआ है, जिसका जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी कम निकलने लगा है।

उम्मीद नहीं लगती
मुझे तो नहीं लगता कि इलाके में पानी की समस्या खत्म होगी। नेता वोट मांगने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते।
नरेंद्र शिवहरे - निवासी

बहुत बड़ी है समस्या
हमारे इलाके में पानी न होना बहुत बड़ी समस्या है। कभी तो ऐसा लगता है कि यह कॉलोनी छोड़कर और कहीं चले जाएं।
मयंक - निवासी

नेता कर रहे वादे
समस्या पता होने के बाद भी नेता चुनाव जीतने के बाद पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन बड़ा मुश्किल है।
महेंद्र - निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed