फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सोशल मीडिया पर किया प्रचार तो जाओगे जेल

सोशल मीडिया पर किया प्रचार तो जाओगे जेल

Tue, 19 Mar 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किया प्रचार तो जाओगे जेल
सोशल मीडिया पर किया प्रचार तो जाओेगे जेल
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रत्याशी का प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस के चुनाव सेल ने सोशल मीडिया पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा निगाह व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रचार प्रसार करने वालों पर रहेगी। कुछ लोग फर्जी ग्रुप के सहारे पत्रकार बनकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। एसएसपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्र्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनावों में बिना चुनाव आयोग की अनुमति के सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाकर चुनाव प्रचार करना भारी पड़ सकता है। व्हाट्सग्रुप बनाकर प्रचार प्रसार करने वालों पर एसएसपी ने कार्र्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव सेल ने सूची बनानी भी शुरू कर दी है। बताया गया कि यदि किसी को प्रचार प्रसार कराने वाले प्रत्याशियों को सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाने और कंटेंट की जानकारी निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करानी होगी। कुछ लोग बिना अनुमति लिए लोगों से पार्टियों व प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार कराने में लगे गए हैं। एसएसपी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वालंटियर ग्रुप भी निशाने पर
जिले में थाना स्तर पर पुलिस सूचनाओं की जानकारी के लिए वालंटियर ग्रुप बनाए गए हैं। बताया गया है कि इन ग्रुपों में सूचनाओं का आदान-प्रदान तो नहीं हो रहा बल्कि ग्रुप में जुड़े अलग-अलग पार्टियों के समर्थक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed