फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पॉक्सो एक्ट से अमानवीय घटनाओं पर लगेगी रोक

पॉक्सो एक्ट से अमानवीय घटनाओं पर लगेगी रोक

Fri, 01 Mar 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट से अमानवीय घटनाओं पर लगेगी रोक
पॉक्सो एक्ट से अमानवीय घटनाओं पर लगेगी रोक
विज्ञापन

झांसी। परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण चाइल्ड लाइन कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें पॉक्सो कानून पर बेहतर समझ विकसित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
चाइल्ड लाइन समन्वयक अमरदीप बमोनिया ने कहा कि वर्तमान में यौन उत्पीड़न, शारीरिक एवं मानसिक शोषण के साथ बाल मजदूरी के मामले सामने आ रहे हैं। बालक व बालिकाओं के संरक्षण के लिए अभी हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं। बाल संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने पॉक्सो कानून के बारे में बताया कि पॉक्सो का पूरा नाम प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुयल अफेंसेस एक्ट है। पॉक्सो एक्ट 2012 को बच्चोें के प्रति यौन उत्पीड़न और शोषण व पार्नोगाफी जैसे जघन्य अपराधोें को रोकने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बनाया था। विधि सहायक रूचि पाठक ने बताया कि यदि कोई बच्चा किसी बच्चे के साथ उसकी सहमति या बिना सहमति के यौन कृत्य करता है तो उसको पॉक्सो एक्ट के अनुसार सजा मिलनी ही है। इस मौके पर हिमांशु विमल, संध्या सिंह, सोनिया पस्तोर, जितेंद्र यादव, सत्यम चतुर्वेदी, शिवम साहू, रविंद्र सिंह, परमानंद, आलोक, नेहा पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोतवाली में खुलेगी जिम
झांसी। शहर कोतवाली मेें जिम खुलने जा रही है, जिससे पुलिस को भी इसका फायदा मिलेगा। सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि शहर कोतवाली में जिम बनेगा, जिसमें पुलिस के साथ अधिकारी भी इसका उपयोग करेंगे। इसमें किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। ये जिम वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक द ग्राउंड जिम के संचालक सौैरभ जैन की देखरेख में बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाए हुनर
झांसी। जिंदगी द आर्ट ऑफ लाइफ का वार्षिक दिवस ग्राम रामगढ़ में मनाया गया जिसमें बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता व कला प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रहीस यादव ने बच्चों व उनके परिजनों को शिक्षा व स्वच्छता की जानकारी दी। बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर पीयूष शर्मा, निसार खान, विशाल सक्सेना, मयंक, पारस शिवहरे, विशाल सक्सेना, आशीष कुमार, आदित्य जैन, चित्रांश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed