फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिले में पकड़े गये चार नकलची-CTY

जिले में पकड़े गये चार नकलची-CTY

Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में पकड़े गये चार नकलची-CTY
जिले में पकडे़ गए चार नकलची
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को हुई हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में सचल दस्ते ने चार नकलचियों को पकड़ लिया। ऐसे में मंडल में अब नकलचियों की संख्या 17 हो गई है।

सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की मौजूदगी में मंगलवार को हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम के अनुसार बीएसए हरिवंश कुमार के नेतृत्व वाले सचल दस्ते ने हरिहर इंटर कॉलेज लठवारा में दो और आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा है। वहीं, विज्ञान में पंजीकृत 26,355 विद्यार्थियों में से 24,066 ने परीक्षा दी। जबकि, 2289 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में फल व खाद्य संरक्षण में 27 में से 26 ने, परिधान रचना एवं सज्जा में 338 में से 227 ने, नर्सरी शिक्षण प्रशिक्षण की परीक्षा में 63 में से 58 ने, पुस्तकालय विज्ञान में 9 में से 9 ने, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन में 121 में से 114 ने, आशुलिपि एवं टंकण में 118 में से 106 ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में इतिहास विषय में हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा में एक नकलची पकड़ा गया। वहीं, जालौन और ललितपुर में कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है। मंडल में पकडे़ गए 17 नकलचियों में 14 बालक और तीन बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed