{"_id":"5c72aaf4bdec225567680e19","slug":"171551018740-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41853 किसानों को मिली सम्मान निधि-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41853 किसानों को मिली सम्मान निधि-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41853 किसानों को मिली सम्मान राशि
झांसी। प्रधानमंत्री किसान ‘सम्मान’ निधि योजना अंतर्गत किसानों को सम्मान राशि मिलनी शुरू हो गई है। रविवार को जिले के 41853 किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि का पैसा पहुंच गया। विधायक रवि शर्मा ने महिला किसान शांति देवी को ‘सम्मान’ निधि प्रमाण पत्र दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में योजना की शुरूआत की। वहीं से उन्होंने एक क्लिक कर जिले के 41853 किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी। विकास भवन में मौजूद किसानों ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योजना के अंतर्गत 12 करोड़ किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए गए हैं। हर साल 75 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंचेंगे। किसान इस पैसे से बीज, खाद और बिजली के बिल का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहली किस्त नहीं मिली है, उनके बैंक खाते में एक सप्ताह में पैसा पहुंच जाएगा।
लाभार्थियों की सूची गांवों में प्रदर्शित की जाएगी तथा पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड दुग्ध उत्पादन व मछली पालन करने वालों को भी मिलेगा। किसान सोलर पंप की बिजली को ग्रिड में बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। अन्नदाता को अब ऊर्जा दाता भी बनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टी. फुंडे, संयुक्त कृषि निदेशक उमेश कटियार, जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार मौजूद रहे।