फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव-City

क्राइम- सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव-City

Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव-City
सौहार्द से मनाएं मोहर्रम और गणेश महोत्सव
विज्ञापन

- शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
- कोतवाली मेें हुई पीस कमेट की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मोहर्रम और गणेश महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। इस दौरान शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान दोनाें समुदायों के लोगों से वार्ता कर समस्याएं सुनीं गईं।
एसपी सिटी देवेश पांडेय ने कहा कि मुस्लिम भाइयों का मोहर्रम और हिंदू समाज के लोगों का गणेश महोत्सव पर्व प्रतिवर्ष शांति, सौहार्द और भाईचारा के साथ संपन्न होते रहे हैं। इस वर्ष भी किसी भी तरह का विघ्न नहीं होने दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई हैं। आपसी भाईचारा के साथ त्योहार संपन्न होंगे। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। मोहर्रम को लेकर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कहा कि पर्याप्त साफ - सफाई व्यवस्था रहेगी। कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है, जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। बैठक में सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, रानी लक्ष्मीबाई ताजिया कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल रशीद, ताजिया कमेटी के अध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी, मोहन नेपाली, नूर अहमद मंसूरी, मोहम्मद कामिल, व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल, पीयूष रावत, विजय जैन, रामेश्वर मिश्रा, अतुल जैन, सुलेमान अहमद मंसूरी आदि मौजूद रहे। संचालन अतुल किलपन ने किया।
विज्ञापन


ताजिया कमेटी ने डीएम को दिया ज्ञापन
बुधवार को ताजिया कमेटी के अध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी ने समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि प्रत्येक ताजियादार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से 18 कुंटल चीनी और 1800 लीटर तेल आवंटित किया जाए। मोहर्रम के दौरान शाम 6 से रात 12 बजे तक बिजली व्यवस्था सुचारू रखी जाए। जलूस के रास्ते गंधीगर टपरा, सर्राफा बाजार, मानिक चौक से लेकर रानी महल और लक्ष्मीतालाब तक जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के तारे ऊंचे करने के साथ दुरुस्त कर लिए जाएं। मुस्लिम इलाकाें में पानी की समस्या का भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed