फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री-Cordination

तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री-Cordination

Sun, 09 Sep 2018 09:08 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री-Cordination
फोटो मुख्यमंत्री हॉफ कॉलम
विज्ञापन

---------------------

मुख्यमंत्री नगर निगम में करेंगे समीक्षा
- तीन घंटे तक रहेंगे, बड़ागांव ब्लाक भी जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 सितंबर को झांसी आएंगे। अभी प्रोटोकाल नहीं आने के कारण उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह बड़ागांव ब्लाक जाएंगे और समीक्षा बैठक नगर निगम मुख्यालय में करेंगेे।
सवा साल पहले मुख्यमंत्री पहली बार झांसी आए थे, तब उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की थी। एक बार फिर उनके झांसी आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछली बार उन्होंने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की थी, लेकिन अबकी बार नगर निगम में समीक्षा बैठक की तैयारी है। रविवार को नगर निगम के अफसरों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के आगमन का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्वालियर रोड हेलीपेड से लेकर मेडिकल कॉलेज तक की सड़क दुरुस्त कराई जाएगी, क्योंकि मुख्यमंत्री के बड़ागांव जाने का कार्यक्रम है। बरसात के कारण सड़क बुरी तरह से उखड़ गई है। नगर निगम व चौराहों की रंगाई-पुताई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कौन- कौन अधिकारी बैठेंगे, इस पर भी विचार विमर्श किया गया। सभी सड़कों और शहर में साफ- सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed