{"_id":"5b8c390442c792465274c009","slug":"171535916292-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम-मकान गिरकर दबने से एक की मौत, छह घायल-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम-मकान गिरकर दबने से एक की मौत, छह घायल-City
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान गिरकर दबने से एक की मौत, छह घायल
- सीपरी बाजार के खोड़न गांव में हुई घटना
- ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी को निकाला
- महानगर के अन्य इलाकों में भी मकान गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारी बारिश के चलते थाना सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में मकान गिर जाने के कारण दबकर एक की मौत हो गई। जबकि, परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, नगर के अन्य स्थानों पर भी मकान गिर गए, लेकिन यहां कोई हताहत नहीं हुआ।
खोड़न गांव निवासी बादाम सिंह का इलाके में ही मकान बना हुआ है। जिसमें थाना रक्सा क्षेत्र के गांव कलरया निवासी हीरालाल सहरिया रहते हैं, जो भैंस पालने का काम करते हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही सभी लोग हीरालाल से मिलने खोड़न आए थे। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते परिजन घर नहीं जा सके थे। शनिवार को हुई बारिश के चलते पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया था। रविवार की सुबह सभी घर में मौजूद थे, अचानक मकान का मलवा भरभरा गिर गया।
मलबे में दबकर हीरालाल (40) उनकी पत्नी फूलादेवी (28), पुत्री बसंती (11), रजनी (14), चांदनी (8), संध्या (5) और पुत्र जीत (4) घायल हो गए। चीखने - चिल्लाने की आवाज सुनकर पूरा गांव एकत्रित हो गया। खबर पाकर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां संध्या ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्रेमनगर इलाके में भी दो मकान गिरे
थाना प्रेमनगर के महारापुरा निवासी जाहिदा बेगम अपने दो बेटों के एक कमरे में रहती हैं। रविवार को वह अपने पुत्रों के साथ सो रही थी। इसी बीच अचानक एक हिस्से की छत गिर गई। यह देखकर वह घबराकर तुरंत दोनों बेटों के साथ बाहर निकली, लेकिन मलवे से कमरे में रखा पूरा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इधर, इलाके में रहने वाले अर्जुन सिंह अपनी पत्नी विमला व बच्चों के साथ घर में थे। पड़ोस के मकान में पानी गिर जाने के कारण वह देखने के लिए बाहर खड़े थे। इसी बीच अचानक मकान का एक हिस्सा गिर जाने के कारण अफरा - तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, कोतवाली स्थित तलैया मोहल्ले में रहने वाले शहाबुद्दीन का मकान गिर गया।
मंदिर भी पानी में डूबा
सिमराहा स्थित झूला बाबा मंदिर भी पानी की चपेट में रहा। भारी बारिश के चलते पूरा मंदिर डूब गया। एक दिन पहले मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां मंदिर में जोरों पर थीं। इसी बीच अचानक भारी बारिश के चलते पूरा सामान बह गया। साथ ही इलाके के कई मकान भी डूब जाने के कारण अफरा - तफरी का माहौल रहा।