फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स- खुशीपुरा की भारती ने की पीएम से बात-City

अदर्स- खुशीपुरा की भारती ने की पीएम से बात-City

Sun, 29 Jul 2018 03:44 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
अदर्स- खुशीपुरा की भारती ने की पीएम से बात-City
पीएम से बात कर खुश हुईं खुशीपुरा की भारती
विज्ञापन

झांसी। कच्चे मकान में गुजर-बसर करने वाली मोहल्ला खुशीपुरा की भारती का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद हुआ। आवासीय योजना में चयन होने पर भारती ने पीएम का आभार जताया और उन्हें अपनी परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी एकत्र हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित 837 पात्रों को धनराशि खातों में हस्तांतरित की गई, जिसका मैसेज उन्हें मोबाइल पर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से बात की। पात्रों में शामिल खुशीपुरा की भारती वर्मा से पीएम मोदी ने संवाद किया। भारती ने प्रधानमंत्री को बताया कि ‘आवास का पैसा आ गया है, अब मेरा घर बन जाएगा। पहले बहुत परेशान होती थी, कच्चे मकान में। कच्चा घर होने से हमेशा डर लगा रहता था। मेरे पति फेरी लगाते हैं और मैं बीड़ी बनाकर गुजर बसर करती हूं। आपने मकान दिया हम आपके आभारी हैं, अपका धन्यवाद।’
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सपनों को साकार करने में हमें खुशी मिलती है। कार्यक्रम से पूर्व कई महिलाओं को आवास की चाबी सौंपी गई। चाबी पाते ही सभी के चेहरे खिल उठे थे। उन्होंने कहा कि गरीब व बेघर भाई-बहनों के जीवन में बदलाव लाना है। पक्का घर देने का अभियान या स्मार्ट सिटी व अमृत योजना का संकल्प और मजबूत हुआ है। उन्होंने 11 शहरों में शुरू होने वाले इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर चालू होने पर योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने की जानकारी दी। इस मौके पर डीएम शिवसहाय अवस्थी, एडीएम हरिशंकर, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, पीओ डूडा पंकज श्रीवास्तव सहित अनेकों को लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसारण शाम को, सुबह से बैठाया
प्रसारण शाम को होना था पर सुबह दस बजे से लाभार्थियों को पंडाल में बुलाकर दिनभर बैठाया गया। महिलाओं ने हो रही असुविधा का विरोध करने के साथ फालतू बैठाए जाने का कारण पूछा पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। लाभार्थियों को पंडाल में तकरीबन सात घंटे तक एक ही स्थान पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed