{"_id":"5b50aca44f1c1b39748b5d51","slug":"171532013732-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बरसा ‘सोना’ -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बरसा ‘सोना’ -City
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
आसमान से बरसा ‘सोना’
सब हेड: सीजन की पहली रिकॉर्ड बारिश से छाई खुशी
- मौसम विभाग का आगे भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जनपद में पहली बार सीजन की रिकॉर्ड बारिश हुई। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात ने मौसम को खुशगवार बना दिया। शहर में 50 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पहले जून फिर जुलाई के शुरुआती सप्ताह में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण जनपद में सूखे की आशंका बढ़ती जा रही थी। इससे खासकर किसान बहुत चिंतित थे। बुधवार का दिन जनपद के लिए राहत लेकर आया। शाम साढ़े चार बजे से बरसात होना शुरू हुई तो रुकी नहीं। शाम को कुछ घंटे तक बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर आवागमन ठहर सा गया। बीच में बारिश हल्की हुई लेकिन कुछ देर बाद फिर तेज पानी गिरने लगा। पूरी रात यही स्थिति रही। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम पानी बरसात रहा। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे भी हल्की-हल्की वर्षा हुई।
दिन भर आसमान काले बादलों से घिरा रहा। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो कि इस सीजन की सर्वाधिक है। अगले तीन दिन तक और अच्छी बरसात की संभावना है। शुक्रवार को 19, शनिवार को 22 और रविवार को 19 मिलीमीटर पानी गिर सकता है।