फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू में आईटीएचएम के विशेषज्ञ कल जुटेंगे-City

बीयू में आईटीएचएम के विशेषज्ञ कल जुटेंगे-City

Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बीयू में आईटीएचएम के विशेषज्ञ कल जुटेंगे-City
बीयू में आईटीएचएम के विशेषज्ञ कल जुटेंगे
विज्ञापन

- विश्व पर्यटन दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान (आईटीएचएम) विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। मंगलवार को पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर अतुल्य भारत विषय पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।

बुधवार को सुबह छह बजे बीयू के मेन गेट से ओरछा तिगेला तक मिनी साइकिल मैराथन का आयोजन होगा। दोपहर तीन बजे झांसी किले से सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी, जो मुक्ताकाशी मंच, इलाइट चौराहा, सदर बाजार, बस स्टैंड होते हुए बीयू के मेन गेट पर समाप्त होगी। आईटीएचएम के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि पर्यटन दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से बीयू के गांधी सभागार में होगा। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. एसपी बंसल होंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें पर्यटन मंत्रालय के पूर्व महानिदेशक तथा इंडियन टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक गौर कांजीलाल, नई दिल्ली कलर वेकेशन के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि यह साल आईटीएचएम के लिए अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed