फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स- नगर निगम चुनाव--City

अदर्स- नगर निगम चुनाव--City

Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
अदर्स- नगर निगम चुनाव--City
अदर्स
विज्ञापन

-------
नगर निगम चुनाव का लोगो
--------
निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज, सीट पर असमंजस
- पार्टियां अपने-अपने हिसाब से बना रहीं रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निकाय के चुनाव नवंबर के अंत में होंगे। इसके लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, सीट पर आरक्षण की स्थिति साफ नहीं होने से दावेदार असमंजस में हैं। प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने वोट बैंक के हिसाब से रणनीति बना रहे हैं।
मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम 18 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। पिछड़ा वर्ग रैपिड सर्वे की आपत्तियां लेने के बाद इनको हल किया जाएगा और काम पूरा होते ही वार्डों का आरक्षण फाइनल कर दिया जाएगा। इसके बाद 24-25 अक्तूबर को चुनाव अधिसूचना जारी हो जाएगी। भले ही अभी वार्डों और महापौर सीट के लिए आरक्षण फाइनल न हुआ हो, लेकिन चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता सक्रिय हो गए हैं। प्रमुख चार राजनीतिक दलों में पार्षद पद के दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पार्टी में दे दिए हैं, लेकिन पार्टियां अभी तय नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि बिना आरक्षण तय हुए किसी को भी हरी झंडी देना संभव नहीं है। उधर, प्रमुख राजनीतिक दलों ने पार्टी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टियों का मानना है कि निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी का वोट दूसरों को मिल जाता है। इसलिए अबकी बार वोट का विभाजन रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह मना रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, आरके धवन, जुबैर खान समेत बड़े नेता आ रहे हैं। जन्म शताब्दी समारोह के बहाने वह सियासत को गर्माएंगे। इसके अलावा पार्टी में 20 वार्डों से पार्षद पद के दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। यह एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें महापौर पद के लिए दस आवेदन आ चुके हैं। इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के दावेदारों के नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी से भी पार्षद पद के लिए 70 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। महापौर पद के लिए अभी आरक्षण का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए सर्वाधिक मारामारी है। पार्टी ने सभी साठ वार्डों में प्रभारी बना दिए हैं। एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें वार्ड प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे। यह कमेटी दस नाम में से किन्हीं तीन नामों को ऊपर भेजेगी। इन तीन प्रत्याशियों में से नाम फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले राजबब्बर का दौरा, फिर चुनाव
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी पर होने वाला कार्यक्रम पार्टी के लिए पहले है, क्योंकि इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर आ रहे हैं। वार्डों और महापौर का आरक्षण फाइनल होने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी फिर से चुनाव जीतेगी।
- इम्तियाज हुसैन
शहर अध्यक्ष, कांग्रेस

आवेदन आने शुरू
बहुजन समाज पार्टी सिंबल के आधार पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। महापौर का चुनाव लड़ने के इच्छुक दस दावेदारों ने टिकट मांगा है। लेकिन, आरक्षण तय होने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। पार्षद पद के लिए भी आवेदन आने लगे हैं।
- जयपाल अहिरवार
जिलाध्यक्ष, बसपा

आरक्षण का इंतजार हो रहा
समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की लंबी कतार है। अब तक 75 दावेदारों ने टिकट मांगा है। आरक्षण को लेकर असमंजस होने की वजह से दावेदार स्वयं तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। महापौर सीट के लिए भी दावेदारों की होड़ लगी है।

- मिर्जा करामत वेग
महानगर अध्यक्ष, सपा

कमेटी करेगी टिकट फाइनल
भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वार्ड में प्रभारी तैनात कर कमेटी बनाएगी, जो दस नाम तय करेगी। इसमें से 07 नामों की छंटनी करने के बाद 03 नाम हाईकमान के पास भेजे जाएंगे, जहां से पार्षद पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल होगा। इसी तरह की प्रक्रिया महापौर पद के प्रत्याशी चयन में अपनाई जाएगी।
- मुकेश मिश्रा
महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed