फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स् थानांतरण प्रक्रिया स् थगित करने की मांग-City

स् थानांतरण प्रक्रिया स् थगित करने की मांग-City

Tue, 27 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
स्
थानांतरण प्रक्रिया स्
थगित करने की मांग-City
फोटो
विज्ञापन

-----
पहले दो प्रमोशन, फिर करना समायोजन
सब हेड: इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने शिक्षा भवन में दिया धरना
क्रासर
संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इंटर कॉलेजों में शिक्षकों ने समायोजन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रमोशन देने की मांग की है। शिक्षा भवन में धरना देने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को देकर शिक्षकों ने बताया कि लंबे समय से उनकी पदोन्नति नहीं हुई है।
धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया कई वर्षों से रुकी हुई है। प्रोन्नति से न होने के कॉलेजों में शासन को अध्यापक सरप्लस दिखाई दे रहे है। वक्ताओं ने एलटी ग्रेड में नियुक्ति करने की भी मांग की। इस अवसर पर अजय सिंह, अहिवरन सिंह, मंडलीय मंत्री बृजेंद्र शुक्ला, डा. नरेंद्र सिंह, मनोज सचान, राजेश गौतमी, गीता गुप्ता, बृजेंद्र यादव, नीतू सिंह, ऋतु सिंह गौर, कोमल सिंह यादव, चंद्रभान सिंह, शिव शंकर पटेल आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन उपरांत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जेडी को दिया। इसमें बताया कि विभाग की मनमानी के कारण राजकीय शिक्षकों का पदोन्नति कोटा पूरा नहीं किया जा रहा है। मांग की कि राजकीय शिक्षकों का सभी संवर्गों का पदोन्नति कोटा पूरा होने तक समायोजन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय इंटर कॉलेजों व अनुदानित कॉलेजों में छात्रांकन पर तैनात शिक्षकों की संख्या शासन ने तलब की है। ताकि अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed