{"_id":"5f46b0888ebc3e3cf8722229","slug":"17-bussinenman-forget-mou-sine-reporters-news-jhs174767564","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमओयू साइन कर उद्योग लगाना भूल गए 17 उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमओयू साइन कर उद्योग लगाना भूल गए 17 उद्यमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लखनऊ में फरवरी 2018 में हुए इन्वेटर्स समिट में सरकार के साथ मंडल में निवेश करने के लिए एमओयू साइन करने के बाद 17 उद्यमी उद्योग स्थापित करना भूल गए। मंडल में कुल 2396 करोड़ के निवेश के सापेक्ष अब तक महज 244 करोड़ का निवेश हो सका है। बुधवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने आयुक्त सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक कर एमओयू की समीक्षा की। साथ ही, एक-एक परियोजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कमिश्नर ने कहा कि 35 निवेशकों ने बुंदेलखंड में उद्योग स्थापित करने हेतु एमओयू साइन किये थे। जिसमें 10 इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। जबकि 8 इकाइयों ने मार्च 2021 तक उत्पादन प्रारंभ करने की तैयारी की है। उन्होने शेष इकाइयों के उद्यमियों से संपर्क कर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मंडल में 35 इकाइयों ने 2396.81 करोड़ के निवेश कर इकाई स्थापित करने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किये थे। जिनमें 10 इकाइयों द्वारा 244.05 करोउ़ का निवेश किया गया है। जबकि शेष 8 इकाइयों द्वारा 699.58 करोड़ के निवेश से 31 मार्च 2021 तक उत्पादन प्रारम्भ हो जायेगा। मैसर्स आरएसपीएल लिमिटेड के प्रतिनिधि ने बताया कि 58 करोड़ के निवेश से उत्पादन शुरू कर 600 व्यक्तियों का रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नटराज सांई होटल एलएलपी के प्रतिनिधि संजय खन्ना द्वारा बताया कि 38 करोड़ के निवेश से होटल व सिनेमा हॉल प्रारंभ किया। जिसमें 109 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया। उनकी इकाई को टूरिज्म विभाग द्वारा सब्सिडी नहीं दी गई है। इस पर संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देश दिए गए। इंडोगल्फ इंडिया लिमिटेड बबीना के प्रतिनिधि गौरव सक्सेना ने बताया कि 131.3 करोड़ के निवेश से वर्ष 2019 से उत्पादन शुरू हो गया। माहेश्वरी माइनिंग एंड एनर्जी के प्रतिनिधि पंकज अस्थाना ने बताया कि उनकी इकाई में 200 करोड़ का निवेश किया जाना है। कमिश्नर ने मैसर्स प्रिया मसाला उद्योग, मैसर्स हनीबनी इंटरप्राइजेज, मैसर्स अतुल ग्राम विकास संस्थान, मैसर्स गणेश एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड, मैसर्स मीनाक्षी ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज सहित 12 इकाइयों के उद्यमियों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, संयुक्त उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग उरई योगेश कामेश्वर, सहायक आयुक्त उद्योग अमित द्विवेदी, उद्यमी अरविंद जैन, घनश्याम तिवारी मौजूद रहे।