फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

Tue, 19 Mar 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने देहात इलाकों के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर खुद घूमकर स्थिति का जायजा लिया। बूथों की बनाई गई सूची को भी देखा। इन केंद्रों पर हुए झगड़ों व हिंसा के पुराने रिकार्ड के अलावा नवीनतम जानकारियां भी जुटानेे के निर्देश दिए।

जिलेे में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर संवेदनशील व अंतिसंवेदनशील बूथों की स्थिति का जायजा लेना पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने करीब चालीस बूथों का निरीक्षण किया। चुनाव से संबंधित हर प्रकार की जानकारी एकत्र की। पिछले चुनावों के दौरान हुई किसी भी प्रकार की मारपीट, हंगामा और हिंसा के बारे में थानों से ब्योरा तलब किया। एएसपी ने थाना प्रभारी से मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। मतदान कराने के लिए बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों व बाहरी जनपदों से पहुंचने वाले पुलिस बल को ठहराने, उस स्थान पर पानी, बिजली, सोने के लिए व्यवस्था और खाने की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने बाहरी पुलिस बल को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सख्त आदेश दिए हैं। बताया गया कि शासन ने इस व्यवस्था के लिए बाकायदा बजट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed