फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   खूनी होता जा रहा ग्वालियर रोड-City

खूनी होता जा रहा ग्वालियर रोड-City

Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
खूनी होता जा रहा ग्वालियर रोड-City
खूनी होता जा रहा ग्वालियर रोड
विज्ञापन

झांसी। यदि आप ग्वालियर रोड पर चल रहे हैं तो जरा संभलकर निकलें। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। एक माह में दस से अधिक हादसे हो चुके हैं। इसमें तीन लोगों की जान जा चुकी है। इस मार्ग पर कोई संकेतक न लगे होने से चालक अपनी मनमर्जी से गति सीमा से अधिक वाहन चला रहे हैं।
महानगर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इसमें ग्वालियर रोड भी शामिल है। इलाइट चौैराहा से बीकेडी और रेलवे क्रॉसिंग होते हुए सीधे बाईपास तक सड़क का निर्माण हो चुका है, जिसके बाद वाहन बेकाबू होकर भाग रहे हैं। इस मार्ग पर किसी भी स्थान पर गति संकेतक नहीं लगे हैं। यह भी नहीं पता कि आगे कौन सा चौैराहा आने वाला है और कहां लोगों को मुड़ना है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा बसें बेकाबू होकर भाग रही हैं। बस स्टैंड से ग्वालियर और आगरा की तरफ जाने वाली बसों के अधिकांश चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे। बीकेडी चौराहा से निकलने वाले बस चालक हवा की रफ्तार में वाहन लेकर निकलते हैं। दो दिन पहले की दतिया से बेकाबू होकर भाग रही बस चालक ने जीवनशाह तिराहा के पास एरच के रिया गांव निवासी अक्षय प्रताप सिंह को टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सराय मोहल्ला निवासी जुनैद मिशन कंपाउंड से घर लौटते समय चौकी के पास कार की टक्कर में घायल हुए थेे। इसी तरह, अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी राकेश, मिशन कंपाउंड निवासी मनीष व आईटीआई निवासी राशिद भी घायल हो चुके हैं। बताया गया कि एक सप्ताह में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ये ध्यान देना जरूरी
ग्वालियर रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बने हैं। यहां दिन भर छात्र-छात्राओं का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अब सड़क पर वाहन के साथ पैैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। चार दिन पहले एक कार सवार ने दो छात्रों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस मार्ग पर कॉलेज के साथ बीकेडी चौराहा, मिशन कंपाउंड के सामने, राजकीय इंटर कॉलेज के सामने, पुलिस चौैकी के सामने, अमर उजाला तिराहा व अटल तिराहा के पास से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां किसी तरह का बेरीकेडिंग व रोक-टोक न होने से धड़ल्ले से वाहन निकलते रहते हैं। दिन भर हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के रूटों पर गति निर्धारित कर दी गई है। बोर्ड लगाने के लिए नगर निगम का भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही इन स्थानों पर बेरीकेडिंग भी लगाई जाएगी। - आरके सिंह, यातायात प्रभारी।


फोटो
इस मार्ग पर संकेतक लगना बेहद जरूरी है। पुलिस को भी ओवर स्पीड चालकों के चालान करने चाहिए। इससे घटनाएं भी रुक सकेंगी। - नरेंद्र शिवहरेे, स्थानीय निवासी।

फोटो
लोगोें को जागरूक न करने के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। यदि समय-समय पर जागरूक किया जाए तो दुर्घटनाएं रुक सकती हैं। - वसीम खान, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed