{"_id":"5c40db38bdec22734e3eaa64","slug":"161547754296-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों की पहली किश्त 81 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों की पहली किश्त 81 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों की पहली किस्त 81 हजार रुपये
झांसी। हज यात्रा के लिए चयनित जिले के 172 हज यात्रियों को पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए 18 जनवरी से 5 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। हज कमेटी ने स्टेट बैंक आफ इंडिया और यूनियन बैंक के खाता नंबर भी जारी कर दिए हैं।
जिला हज कमेटी के सदस्य मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि इस बार जिले से लगभग 250 लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया था, जिसमें लखनऊ स्थित हज हाउस में कुरा (लाटरी) के माध्यम से जिले भर से 172 लोगों को चयनित किया गया है। बाकी लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। हज कमेटी के अनुसार हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दो से तीन किस्तों में रुपये जमा किए जाते हैं। इस बार हज पर जाने वालों को पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर अपना कवर नंबर डालकर रेफरेंस नंबर मालूम किया जा सकता है और राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर पे-इन स्लिप और फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
बताया गया कि हज कमेटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खाता संख्या 32175020010 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की खाता संख्या 318702010406009 में रुपयों को जमा किया जाएगा। किस्त की रसीद, मूल पासपोर्ट के साथ सफेद रंग के बैकग्राउंड की एक रंगीन फोटो व पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी किया हुआ फिटनेस प्रमाण पत्र लखनऊ स्थित राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा होगा।