फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिविक एमेनिटीज: 31 जुलाई तक चलते रहेंगे टैंकर-City

सिविक एमेनिटीज: 31 जुलाई तक चलते रहेंगे टैंकर-City

Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिविक एमेनिटीज: 31 जुलाई तक चलते रहेंगे टैंकर-City
31 तक चलते रहेंगे पानी के टैंकर
विज्ञापन

जुलाई का आधा महीना बीत गया और बरसात बहुत कम हुई है। ऐसे में महानगर के पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अभी भी जल संकट बना हुआ है। इस पर जलसंस्थान ने 31 जुलाई तक टैंकर चलाने का निर्णय लिया है।

झांसी में अभी तक 111 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस कारण महानगर के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले दिनों भीषण गर्मी के कारण नगर के मोहल्ला गोलाकुआं के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला पन्नालाल, पुरानी पसरट, गोपाल नीखरा, पुरानी नझाई, सूजे खां खिड़की, भैरों खिड़की के अलावा कपूर टेकरी, कसाई मंडी, बाहर बड़ागांव गेट ,करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कॉलोनी सराय, सिलवर्टगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, नईबस्ती, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगना नगर, पाल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, बौद्ध नगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा आदि मुहल्लों का जलस्तर गिरने के कारण अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया था। पानी बरसने से उम्मीद थी कि जलस्तर बढ़ जाएगा और समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन अभी तक अच्छी बरसात नहीं होने के कारण पानी का संकट जस का तस बना हुआ है। पेयजल आपूर्ति लाइन में भी पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। 31 जुलाई तक टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी, लेकिन टैंकर के चक्करों की संख्या कम कर दी गई है। इससे हैंडपंपों पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक टैंकरों का संचालन जारी रहेगा। पानी की मांग होने के कारण टैंकर के चक्करों की संख्या जरूर कम कर दी गई है। अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि वह हर प्वाइंट पर जाकर देखें कि वहां टैंकर की आवश्यकता है कि नहीं। जिलाधिकारी के आदेश और आवश्यकता के हिसाब से ही 31 जुलाई के बाद टैंकर चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed