फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शंकराचार्य-City

शंकराचार्य-City

Fri, 10 Nov 2017 07:38 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य-City
फोटो
विज्ञापन

-----
पुरी मठ के शंकराचार्य कल और परसों शहर में
सब हेड - लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में प्रवचन देंगे निश्चलानंद सरस्वती महाराज
क्रासर - वार्तालाप प्रश्नोत्तरी में श्रद्धालुओं से सीधी बात करेंगे
झांसी।
श्री गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य निश्चलाचंद सरस्वती जी महाराज रविवार और सोमवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के मैदान में श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। वह वार्तालाप प्रश्नोत्तरी में श्रद्धालुओं की धर्म संबंधी कई जिज्ञासाओें का भी जवाब देंगे।
जगद्गुरु शंकराचार्य पुरी मठ, सनातन धर्मार्थ आयोजन समिति के संयोजक जेपी गुप्ता, संजय पटवारी, प्रो. एसआर गुप्ता ने स्थानीय होटल में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुरी के शंकराचार्य 12 नवंबर को सुबह 5:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस से महानगर आएंगे। यहां रेलवे स्टेशन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मनु विहार स्थित कनक भवन में पहुंचेगी। इसके बाद कनक भवन में सुबह 10 बजे से पादुका पूजन अभिषेक, आरती, वार्तालाप प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, शाम 6 बजे से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में शंकराचार्य द्वारा राष्ट्र दर्शन, सनातन धर्म व आध्यात्म पर प्रवचन देंगे। 13 नवंबर को सुबह पादुका पूजन और दीक्षांत समारोह होगा। इसके बाद वह शाम को पांच बजे ओरछा के लिए रवाना हो जाएंगे। संयोजकों के मुताबिक दो दिन के कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर विजय सरावगी, राजेंद्र पटवारी, राजीव बब्बर, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


14 वर्ष बाद आगमन
महानगर में 14 वर्षों के बाद शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन होगा। इससे पहले वह वर्ष 2003 में पादुका पूजन और दीक्षांत समारोह में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


155 ग्रंथ लिखे हैं
पुरी मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने 155 ग्रंथ लिखे है, जिनमें से 13 वैदिक गणित पर है। वह गोवर्धन पुरी मठ की शंकराचार्य परंपरा के 145 वें शंकराचार्य है। इस मठ के पहले शंकराचार्य आदि शंकराचार्य के शिष्य पद्मपाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed