फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हॉस्टल पहुंचने में की देरी, तो घर पहुंचेगा एसएमएस-City

हॉस्टल पहुंचने में की देरी, तो घर पहुंचेगा एसएमएस-City

Sat, 23 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल पहुंचने में की देरी, तो घर पहुंचेगा एसएमएस-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
हॉस्टल आने में हुई देर तो घर पहुंचेगा एसएमएस
- बीयू के गर्ल्स हॉस्टलों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
- सुबह, शाम तय समय में छात्राओं को करना होगा पंच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हॉस्टल की छात्राओं की अब स्मार्ट कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी। नियत समय में यदि छात्राएं उपस्थिति दर्ज नहीं कराती हैं, तो सीधे एसएमएस माता-पिता के पास चला जाएगा।

विश्वविद्यालय ने छात्राओं की हॉस्टल की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक कार्ड से कराने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी गर्ल्स हॉस्टलों में बायोमेट्रिक कार्ड लगाए जाएंगे। कुछ दिन पहले बीयू हॉस्टल की एक छात्रा कहीं चली गई थी। बाद में उसके माता-पिता को फोन कर सूचना दी गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए बीयू प्रशासन ने छात्राओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा छात्राओं के माता-पिता का नंबर सर्वर के जरिए मशीन से जोड़ा जाएगा। बायोमेट्रिक मशीन को सुबह हॉस्टल से निकलने और शाम को आने के समय कुछ देर के लिए खोला जाएगा। यदि निर्धारित समय में छात्रा हॉस्टल में कार्ड पंच नहीं करती है, तो इसका एसएमएस माता-पिता के मोबाइल नंबर पर चला जाएगा। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही चारों गर्ल्स हॉस्टलों में बायोमेट्रिक मशीन लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed