फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रामलीला :सलीम कलाकार-City

रामलीला :सलीम कलाकार-City

Tue, 19 Sep 2017 07:15 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
रामलीला :सलीम कलाकार-City
फोटो
विज्ञापन

40 साल से रामलीला मंचों की शान हैं सलीम
भगवान राम का गुणगान कर एकता का संदेश दे रहे हैं
इनके पुत्र भी पिता के नक्शे-ए-कदम पर चल रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सदर बाजार की रामलीला में सलीम खां का महत्वपूर्ण योगदान है। वह पिछले 40 साल से रामलीला मंचों की शोभा बने हैं। वह कहते हैं कि उनका चेहरा ऐसा है कि उन पर कॉमिक पात्र ही जमता है। वह जोकर के पात्र को जीवंत करते है। उन्हें दर्शकों से बेहद प्यार और सम्मान मिलता है। यहीं कारण है कि रामलीला मंचन की शुरूआत भगवान की पूजा के बाद उनकी कलाकारी से होती है। सलीम भगवान राम का गुणगान कर एकता का संदेश दे रहे हैं।
महानगर के बकरा मंडी निवासी 64 वर्ष के सलीम बताते हैं कि रामलीलाओं में काम करना और भजन कार्यक्रमों में गाना उनका पुश्तैनी काम है। उनके पिता नफीस खां और दादा निन्नू रामलीला के बेहतरीन कलाकार थे। ग्वालियर के तत्कालीन राजा जीवाजी राव सिंधिया ने उनके दादा निन्नू को सबलगढ़ के पास दूल्हावाला गांव की जागीरदारी दे दी थी, जो आज भी उनका परिवार संभाले है।
विज्ञापन

सलीम के मुताबिक पैसे से ज्यादा दर्शकों की वाहवाही उन्हें सुकुन देती है। सभी एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करें और राम चरित्र की खूबियों को अपनाएं, इसका वह हमेशा सभी को एकता का संदेश देते हैं। इसके अलावा रामलीला मंच की मर्यादाओं पर नए कलाकारों को जागरूक करते हैं। वह मोंठ, बांदा, तालौड़, बबेरु, महोबा सहित कई जगहों पर आयोजित रामलीलाओं में भूमिकाएं निभा चुके हैं, जो आगे भी जारी रहेगा। इधर, सदर बाजार रामलीला कमेटी के सदस्य विकास खत्री ने बताया कि सदर की रामलीला के समर्पित कार्यकर्ता हैं सलीम, जो नाममात्र के मेहनताने पर योगदान देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र भी इसी राह पर
सलीम खां के पुत्र विशाल और मास्टर अल्लारक्खा भी अपने पिता की राह पर है। वे झांसी के अलावा बांदा, कमासिन सहित कई क्षेत्रों की रामलीलाओं में मंदोदरी, कैकई, तारा सहित कई पात्रों की भूमिकाएं निभा चुके है। इस वर्ष भी यह भूमिकाएं निभाएंगे। सभी सदस्य नियमित अभ्यास करते हैं। अधिकांश संवाद रटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed