फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आज बंद रहेगा बाजार,,,-Lalitpur

आज बंद रहेगा बाजार,,,-Lalitpur

Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेगा बाजार,,,-Lalitpur
फोटो
विज्ञापन


जीएसटी के खिलाफ कारोबारी एकजुट, आज बाजार बंद
जुलूस निकालेंगे, सभा करेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे
उद्योग व्यापार मंडल ने सभी ट्रेड यूनियनों के समर्थन का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के खिलाफ कारोबारी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कारोबार ठप रखेंगे और धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। बाजार बंद रखेंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में संपर्क किया।

आंदोलन की राह पर उतरे कारोबारियों का मानना है कि जटिल टैक्स प्रणाली के कारण भ्रष्टाचार बढ़ता है और उत्पीड़न होता है। उनका कहना है कि वे जीएसटी के कुछ घातक और जटिल नियमों के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने 30 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान व्यापारी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, महेश राय, पुनीत अग्रवाल, मुकेश मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, बृजबिहारी सोनी, अनूप सहगल, अन्नू गुप्ता, नीरज मल्होत्रा, उमेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, रमेश चंद्र जौरी ने बाजारों में जनसंपर्क किया। इस दौरान वे मानिक चौक, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सीपरी बाजार, इलाइट, प्रेमनगर, सदर बाजार और अन्य बाजारों में भी गए। रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि बंद के दौरान व्यापारी वाहनों से घूम कर दुकानों को बंद कराने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन


ये रहीं मांगे
- इनपुट टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था में परिवर्तन करें।
- रिटर्न फाइल न हो तो व्यापारी को जिम्मेदार न मानें।
- ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से पांच लाख करें।
- अपंजीकृत व्यापारी से कच्चे माल पर रिवर्स चार्ज न लें।
- पेनल्टी की व्यवस्था एक साल के लिए स्थगित हो।
- सजा और जेल के प्रावधान को खत्म किया जाए।
- 30 जून तक बचे स्टॉक पर आईटीसी का लाभ मिले।
- मंडी शुल्क को समाप्त कर जीएसटी में ही समाहित हो।
- कपड़ा व्यापार पर जीएसटी न लगाया जाए।
- ऑनलाइन के साथ मैन्युअली भी रिटर्न की सुविधा हो।
-तीन माह में एक रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था हो।
- ब्रांडेड अनाज, दलहन को टैक्स से मुक्त रखा जाए।

बंद के दौरान ये सेवाएं जारी रहेंगी
- चिकित्सा
-मेडिकल स्टोर
- पेट्रोल पंप
- दूध, चाय और सब्जी
- होटल और रेस्टोरेंट
-आटो, बस और टैक्सी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed