फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 roadways buses declared condemned, out of fleet

Jhansi News: रोडवेज की 16 बसें कंडम घोषित, बेड़े से बाहर

Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
16 roadways buses declared condemned, out of fleet
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के झांसी क्षेत्र में 15 वर्ष की सेवा पूरी कर चुकी 16 बसों को कंडम घोषित होंगी। इन बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए निगम स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार रूट पर दौड़ रही रोडवेज बस के 11 लाख किलोमीटर चलने के बाद या फिर 15 साल पूर्ण होने पर जो पहले होगा, उसके आधार पर बसों का संचालन नहीं किया जाता है। ऐसे में 16 बसों को निर्धारित आयु सीमा पूर्ण होने के बाद अब उनका संचालन बंद कर दिया गया है। इसके लिए वैकल्पिक बसों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नई बसें मिलने के बाद झांसी डिपो के बेड़े को आधुनिक बनाया जाएगा और संचालन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन



16 बसों के कंडम होने से अब रह जाएगी 135 बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि झांसी डिपो में वर्तमान में करीब 157 बसें थी। इसमें छह गाड़ियों पहले कंडम घोषित होने की प्रक्रिया में है, जबकि हाल में 16 और बसों की आयु पूर्ण होने पर उन्हें कंडम घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में डिपो में अब 135 बसें रह जाएगी। शासन से अतिरिक्त बसों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed