{"_id":"5d0949fe8ebc3e36ff04d5d8","slug":"15608898412-jhansi-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरित पट्टी बनाकर दूर करेंगे मेडिकल क्षेत्र से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित पट्टी बनाकर दूर करेंगे मेडिकल क्षेत्र से अतिक्रमण
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज के सामने होने वाले अतिक्रमण की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। मेडिकल कॉलेज के बगल से हरित पट्टी बनाई जाएगी। इससे वहां खड़े होने वाले ठेले व अस्थाई होटल वालों से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं, गेट नंबर दो और तीन पर पार्किंग बनाई जाएगी जिसमें एंबुलेंस खड़े होने की सुविधा होगी। इसके अलावा एबट मार्केट से कचहरी और आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल से भी ग्रीन बेल्ट तैयार होगी।
महानगर की सड़कों के किनारे जहां देखो वहां अतिक्रमण है। मेडिकल कॉलेज की बात करें वहां पर कई बार नगर निगम की टीम कार्रवाई कर चुकी है पर समस्या जस की तस है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम/ नगर आयुक्त शिवसहाय अवस्थी ने तोड़ निकाला और नगर निगम के निर्माण विभाग को जमीन चिह्नित कर हरित पट्टी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, शहर खूबसूरत नजर आए। मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक, दो और तीन पर हरित पट्टी तैयार करने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसके अलावा एंबुलेंस की पार्किंग के लिए गेट नंबर दो और तीन पर स्थान देने का निर्णय लिया है।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने ने बताया कि इसके अलावा एबट मार्केट से कचहरी की ओर आने वाली सड़क के बाईं ओर तथा आयुर्वेदिक कॉलेज के गेट के बगल से भी हरित पट्टी विकसित होगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।