{"_id":"5d07ebc78ebc3e06e10a5011","slug":"15608001867-jhansi-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक अंधेेरे में रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक अंधेेरे में रहा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे तक अंधेेरे में रहा शहर
ललितपुर। रविवार को रोंड़ा में 33 केवी लाइनों में फाल्ट से पूरे शहर की बिजली घंटों ठप रही। देर शाम को रोंड़ा में 33 केवी लाइन का बसवार जलने से शहर में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिस पर अधिकारियों द्वारा देर रात को साढ़े बारह बजे फाल्ट सही कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।
ग्राम रोंड़ा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन से निकली 66 व 33 केवी विद्युत हाइटेंशन लाइनों से शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को पहले बिजली विभाग द्वारा सुबह साढ़े आठ बजे से मेंटीनेंस का कार्य किया गया, जिसमें करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद शाम को करीब चार बजे रोंड़ा में 33 केवी लाइन का जंपर टूट गया, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक बिजली ठप रही। इसके बाद भी फाल्ट नहीं रुका, फिर रात्रि करीब आठ बजे रोंड़ा में ही शहर को आपूर्ति की जाने वाली 33 केवी लाइन का बसवार जल गया। इससे फीडर संख्या दो, तीन, चार, नेहरूनगर, पिसनारी, गोविंदनगर, घंटाघर, तालाबपुरा, जलसंस्थान, देवगढ़ व राजघाट फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
मोहल्ल सिविल लाइन, गांधी नगर, चंडी मंदिर, देवगढ़ रोड, पुलिस लाइन, कोतवाली, कचहरी, वर्णी चौराहा, मुख्य बाजार, घंटाघर, सावरकरचौक, कटरा बाजार, महावीरपुरा, सुुुुभाषपुरा, तालाबप़ुरा, डोंड़ाघाट, आजादपुरा, लैड़ियापुरा, नेहरुनगर, नदीपुरा, गोविंदनगर, चौकाबाग आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से बिजली विभाग के मोबाइल फोन भी व्यस्त बताने लगे। उमस भरी गर्मी में परेशान लोग कुछ देर तक तो बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन एक घंटा से अधिक बिजली गुल रहने पर अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू कर दिए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कुुछ लोगों ने विद्युत सब स्टेशनों पर पहुंचकर ही बिजली आने की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
काफी देर तक बिजली में सुधार नहीं होने पर रात करीब दस बजे विद्युत अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कटियार रोंड़ा पहुंच गए व फाल्ट सुधारने की स्थिति जानी। इसके बाद रात्रि करीब साढ़े बारह बजे बिजली फाल्ट सुधारकर शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।