फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गांधी भवन को दिया जा रहा है नया रूप

गांधी भवन को दिया जा रहा है नया रूप

Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
गांधी भवन को दिया जा रहा है नया रूप
गांधी भवन को दिया जा रहा है नया रूप
विज्ञापन


झांसी। खंडेराव गेट बाहर स्थित चालीस साल पुराने गांधी भवन को नया रूप दिया जा रहा है। मौके पर तेजी से काम जारी है। आगामी दो माह में यह भवन एकदम बदला हुआ नजर आएगा।

किले की तलहटी में स्थित गांधी भवन का लोकार्पण 19 नवंबर 1980 को तत्कालीन जिलाधिकारी पीएल पुनिया ने किया था। तब से इस इमारत का उपयोग विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें वाचनालय भी संचालित होता है। साथ ही ये बिल्डिंग लंबे समय तक सरकारी कार्यक्रमों का भी केंद्र रही। तहसील दिवस का यहां आयोजन होता रहा है, साथ ही अन्य सरकारी गोष्ठियां भी यहां होती रहीं लेकिन इसकी देखरेख पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे ये जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया था। लेकिन, अब इसे नया रूप दिया जा रहा है। भवन की मरम्मत कर दी गई। रंगाई-पुताई जारी है। रूफ सीलिंग का काम भी किया गया है। नई लाइटें लगाई गई हैं। इसे वातानुकूलित बनाया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी परिसर को भी सजाया जा रहा है। खुले मैदान में एपेक्स लगाए गए हैं। साथ ही उद्यान भी तैयार किया जा रहा है। परिसर में गांधी जी की प्रतिमा लगाने की भी तैयारी है। जिला विकास अधिकारी/ गांधी स्मारक समिति के सचिव उग्रसेन यादव ने बताया कि आगामी दो माह में गांधी भवन एकदम नये रूप में नजर आएगा। मौके पर तेजी से काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed