{"_id":"5d06a34d8ebc3e431f38b5b4","slug":"156071609620-jhansi-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी, फिर सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी, फिर सुहाना हुआ मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी, फिर सुहाना हुआ मौसम
झांसी। रविवार को सुबह से ही गर्मी रही। दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी रही। लेकिन, इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। बादल छा गए और बूंदाबांदी भी हुई। हवा में भी शीतलता रही। मौसम के इस मिजाज का लोगों ने जमकर मजा लिया। शाम को शहर के पार्क भीड़ से गुलजार रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही सूर्य के तेवरों में तल्खी रही। दोपहर तक चिलचिलाती धूप खिली रही, जिससे लोग पसीना - पसीना नजर आए। लेकिन, दोपहर बाद मौसम पलटी मार गया। तकरीबन साढ़े तीन बजे तेज हवा चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शाम तक मौसम का यही मिजाज बना रहा। लोगों ने मौसम के इस रुख का भरपूर मजा लिया। शाम को शहर के पार्क भीड़ से गुलजार रहे।
उल्लेखनीय है कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों तक तापमान में लगातार कमी आने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39, मंगलवार को 37, बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं।