{"_id":"5d0551af8ebc3e57f53995ab","slug":"156062966714-jhansi-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिह्न बदलने से यूनियन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिह्न बदलने से यूनियन नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव चिह्न बदलने से संयुक्त मोर्चा नाराज
झांसी। ईसीसी सोसायटी चुनाव में रेल कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के दो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदल दिए गए हैं। इससे संयुक्त मोर्चा के नेताओं में नाराजगी है। वह अब इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
ईसीसी सोसायटी चुनाव के लिए रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन, अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ सेंटल रेलवे वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त मोर्चा बनाया है। मोर्चा ने पैनल में सभी 19 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मगर, चुनाव प्रबंधन समिति ने मोर्चा की महिला प्रत्याशी ज्योति पंथी व एससी प्रत्याशी हंसराज मीना को चुनाव चिह्न गुलाब के फूल की जगह पेन दिया है। इससे संयुक्त मोर्चा में गहरी नाराजगी है।
मोर्चा के प्रभारी राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि सात जून को पैनल उम्मीदवारों की सूची मुंबई कार्यालय में जमा की गई थी, जिसमें महिला व एसी उम्मीदवार का साफ जिक्र किया गया था, लेकिन उनके उक्त दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदल दिए गए। अगर, उनके दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न गुलाब का फूल वैध नहीं किए गए तो वह न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे। मालूम हो कि, 26 जून को होने वाले इस चुनाव में मंडल के 16 हजार कर्मचारी अपने मत का प्रयोग करेंगे।