{"_id":"5d0551a88ebc3e5056192ae6","slug":"156062966120-jhansi-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा बिहार कालोनी में पानी की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा बिहार कालोनी में पानी की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेतवा विहार कॉलोनी में पानी की समस्या होगी दूर
झांसी। डेढ़ दशक पहले झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई बेतवा विहार कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अब बस नहीं सकी है। अब ये कमी जल्द दूर होने जा रही है। जेडीए यहां बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के साथ ही चार गेटों लगाने जा रहा है। रंगाई-पुताई व सड़क निर्माण का काम भी होगा। तत्काल पानी की समस्या को दूर करने के लिए कॉलोनी में मौजूद कुओं की भी साफ-सफाई होगी। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। दो महीने में काम पूरा हो जाएगा।
वर्ष 2004 में शहर से सात किलोमीटर दूर बालाजी रोड स्थित ग्राम बूढ़ा में जेडीए ने 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी विकसित की थी। इस परियोजना में अलग-अलग आकार के 914 प्लॉट आवंटित किए गए थे लेकिन कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का अभाव होने के कारण लोगों ने निर्माण करने में रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते निर्माण के नाम पर कुछ ही मकान बनाए गए थे लेकिन अब जेडीए ने बेतवा विहार का कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। योजना के अंतर्गत कॉलोनी में जलापूर्ति को सुचारु करने के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही कॉलोनी में पार्कों का भी विकास होगा। चारों ओर 2280 मीटर बाउंड्रीवाल के निर्माण के साथ ही रंगाई व पुताई का काम भी किया जाएगा। चार गेट लगाए जाएंगे। मौजूद पांच कुओं की साफ-सफाई कर जाल को लगाकर पंप हाउस बनाया जाएगा, जिससे पानी की समस्या को दूर किया जा सके। इसके लिए जेडीए ने टेंडर निकाल दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। दो महीने में काम को पूरा होगा। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।