फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रिश्वत लेते नर्स का वीडियो हुआ वायरल

रिश्वत लेते नर्स का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 08 Jun 2019 03:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते नर्स का वीडियो हुआ वायरल
रिश्वत लेते नर्स का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

तालबेहट। पिछले माह जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसा वसूलने का वीडियो वायरल होने की जांच अभी समाप्त नहीं हुई थी। शुक्रवार को सीएचसी में एक प्रसूता से एक स्टाफ नर्स द्वारा पैसा लेने का वीडियो वायरल होने से पूरे सीएचसी में दिन भर हड़कंप मच गया। स्टाफ नर्स के पैराकार इस मामलें को रफा दफा कराने में पूरे दिन चक्कर लगाते रहे।

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निष्क्रियता के चलते कुछ समय से सीएचसी की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई है। जन्म प्रमाण पत्र ,जननी सुरक्षा के अलावा प्रसव जैसे मामलों में गरीबों को झांसी रेफर करने की हवाला देकर उनकी मजबूरी का लाभ उठाते हुए यहां आले वाले अधिकांश लोगों से पैसा वसूलने की बातें आम हो गई है। वहीं, प्रसूताओं से अवैध वसूली के कई मामले सामने आने के बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई न करने से उनके हौसले दिन प्रति दिन बढ़ते गए।
विज्ञापन


शुक्रवार का ऐसा की एक वीडियो वायरल होने से पूरे सीएचसी में दिन भर हड़कंप मचा रहा। वीडियो में एक नर्स प्रसव कराने के नाम पर प्रसूता के तीमारदार पैसा लेती नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले पर पर्दा डालने के दिन भर प्रयास चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि पिछले दिनों एक कर्मचारी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को वह कार्यभार सौंप दिया था।

मामला अभी संज्ञान में आया है। इसके लिए जांच टीम बनाई जाएगी। दोषी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
डा प्रताप सिंह सीएमओ ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed