{"_id":"5cf4abadbdec2207675a02fc","slug":"155953860112-jhansi-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया को बचाने में भिड़ीं बस व कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया को बचाने में भिड़ीं बस व कार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूधिया को बचाने में भिड़ीं बस व कार, एक की मौत
निवाड़ी/झांसी। रविवार की सुबह दूधिया को बचाने के चक्कर में निवाड़ी तिगैला पर नवीन मंडी के सामने बस एवं कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पलट गई तथा उसमें बैठीं 24 सवारियां एवं कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बस के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह 9.45 बजे निवाड़ी तिगैला पर स्थित नवीन मंडी के पास एक कार चालक ने सड़क पर जा रहे दूधिये को बचाने का प्रयास किया। इस कारण कार सड़क के बीच में आ गई। तभी झांसी की ओर जा रही बस के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। दोनों गाड़ियों में आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस के मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। दुर्घटना देख आस पास लोग सहायता के लिए दौड़े पड़े। घायलों को निकाला गया।
सूचना के बाद भी घटना के काफी समय बाद पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने निजी वाहन रोक कर 12 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद मौके पर एसडीओ पुलिस अशोक घनघोरिया, उपनिरीक्षक पीएन भट्ट, उप निरीक्षक मनोज गर्ग पहुंचे और एंबुलेंस से घायल लोगों को अस्पताल भिजवाने का इंतजाम कराया। बस के पलटने से उसके नीचे कंडेक्टर महोबा निवासी महेंद्र साहू दब गया। जिसे क्रेन व दो जेसीबी से निकाला गया। उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में जितेंद्र बस क्लीनर, शालिगराम यादव भमोरा, अमित शिवहरे इंदरगढ़, अयूब खान महोबा, कुंवरलाल कुशवाहा मऊरानीपुर, जितेंद्र सेन श्री नगर महोबा, अरविंद यादव घूघसी, पूरनलाल कुशवाहा, कालू बसोर, करिश्मा बसोर लिहोड़ी आदि घायल हुए। जितेंद्र (27), रामप्रकाश (45), अरविंद (28) व राजू (40) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डॉ. विनोद वाजपेयी को घायलों का उत्तम उपचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कटेरा पुलिस ने दिखाई मानवता
हादसे के समय जब कई घायल सड़क पर थे, इसी बीच कटेरा थानाध्यक्ष राजीव वैश्य अपनी टीम के साथ झांसी आ रहे थे। घायलों को सड़क पर पड़ा देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर घटना की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियोें को भी घटना से अवगत कराते हुए लोगों का सहयोग कराया। इसके बाद कुछ घायलों को वह सरकारी गाड़ी में लेकर बरुआसागर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां भर्ती कराने के बाद ही वे झांसी पहुंचे।