{"_id":"5ca602d4bdec2214065a620f","slug":"155438365112-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों में उठी चिंगारी से फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों में उठी चिंगारी से फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारों में उठी चिंगारी से फसल जलकर राख
मऊरानीपुर। बुधवार की शाम मऊरानीपुर में झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भकोरा की नहर के पास एक खेत में बिजली के तारों से उठी चिंगारी में खड़ी फसल में आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व तहसील प्रशासन को दी गई लेकिन जब तक आग की लपटों ने पूरी फसल को अपनी जद में ले लिया और पूरी फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र भरोसे के खेत में बिजली के तारों से उठी चिंगारी से भयानक आग लग गई देखते देखते आग ने पूरे खेत को जलाकर राख कर दिया। आग की लपटे देख राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते राहगीरों ने तत्काल 100 नंबर व फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर बिग्रेड टीम लगभग एक घंटे बाद पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि उक्त खेत वह मऊरानीपुर निवासी आशीष पुत्र राजेंद्र से बटिया पर लिए हुऐ था। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार व लेखपाल सुनील कुमार रैकवार आदि मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने किसान को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया पीड़ित किसान क्रेडिट कार्ड के से ऋण भी लिए हुए था।